नई दिल्ली. भारत में कोरोना के दो और वैक्सीन को मंजूरी मिल गई है. स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के तहत केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) ने कोवोवैक्स और कोर्बीविकेस को आपात स्थिति के लिए मंजूरी दी है. इसके अलावा एंटीवायरल दवा Molnupiravir को भी मंजूरी दी गई है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने अगले ट्वीट में लिखा कि CORBEVAX वैक्सीन कोविड-19 के खिलाफ भारत की पहली स्वदेशी रूप से विकसित RBD प्रोटीन सब-यूनिट वैक्सीन है, जिसे हैदराबाद स्थित फर्म बायोलॉजिकल-ई द्वारा बनाया गया है. ये एक हैट्रिक है!
https://सपना ने दिखाए वेस्टर्न डांस मूव्स, बीच पर फ्लॉन्ट किया विदेशी स्टाइल
अब भारत में तीसरी वैक्सीन विकसित की जा चुकी है. उन्होंने अपने अगले ट्वीट में लिखा कि नैनोपार्टिकल वैक्सीन, COVOVAX का निर्माण पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया द्वारा किया जाएगा. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने ट्वीट किया कि Molnupiravir, एक एंटीवायरल ड्रग अब देश में 13 कंपनियों द्वारा कोविड-19 के वयस्क मरीजों के इलाज और जिनमें बीमारी के बढ़ने का उच्च जोखिम है, के लिए आपातकालीन स्थिति में प्रतिबंधित रूप से इस्तेमाल के लिए निर्मित की जाएगी.
https://बाबा वेंगा की भविष्यवाणी- 2022 में फैलेगा नया वायरस, एलियंस करेंगे हमला
Central Drugs Standard Control Organisation (CDSCO) under the Ministry of Health and Family Welfare has given emergency use authorization approval to COVID19 vaccines Covovax & Corbevax and Anti-viral drug Molnupiravir, says Health Minister Dr Mansukh Mandaviya. pic.twitter.com/RC22KhRBCQ
— ANI (@ANI) December 28, 2021









