रायपुर. छत्तीसगढ़ के संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा मैदानी कार्यालयों एवं खेल अकादमियों के लिए संविदा आधार पर प्रशिक्षक की नियुक्ति के लिए विज्ञापन जारी किए गए हैं. कुल 13 खेलों के लिए जारी विज्ञापन में अलग-अलग खेलों के लिए अलग-अलग पात्रता निर्धारित की गई है. इस संबंध में विस्तृत जानकारी संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण विभाग की वेबसाइट www.sportsyw.cg.gov.in पर देख सकते हैं. इसके अलावा संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण विभाग रायपुर की नोटिस बोर्ड पर भी जानकारी चस्पा की गई है.
https://बेशकीमती इमारती लकड़ियों की तस्करी, 6 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार
संस्कृति विभाग के उप संचालक निलंबित
रायपुर. संचालनालय संस्कृति एवं पुरातत्व में पदस्थ उमेश मिश्रा उप संचालक को निलंबित किया गया है. इस आशय का आदेश संस्कृति विभाग मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर से जारी किया गया है. जारी आदेश के तहत उमेश मिश्रा को विभाग के महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति उदासीनता, अनुशासनहीनता व घोर लापरवाही बरतने के कारण से तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है. निलंबन की अवधि में उनका मुख्यालय संचालनालय संस्कृति एवं पुरातत्व रायपुर रहेगा.
https://500 रुपए पेंशन लेने 2 किमी दूर गांव से घिसटते हुए बैंक पहुंचता है एक दिव्यांग
प्रयास आवासीय विद्यालय की चयन सूची जारी
सुकमा. प्रयास बालक व बालिका आवासीय विद्यालयों के कक्षा नवमी में प्रवेश के लिए च्वाईस फिलिंग फॉर्म के आधार पर राज्य के विद्यालयवार चयन सूची जारी कर दी गई है. प्रवेश के लिए वर्गवार, विद्यालयवार बालक व बालिका की पृथक-पृथक सूची विभागीय वेबसाइट www.tribal.cg.gov.in पर अपलोड कर दी गई है. विद्यार्थी संबंधित प्रयास विद्यालय में सक्षम अधिकारी द्वारा जारी स्थायी जाति, निवास प्रमाण पत्र, कक्षा आठवीं की मूल अंकसूची एवं नक्सल प्रभावित जिले व अनुसूचित क्षेत्र से कक्षा आठवीं उत्तीर्ण प्रमाण पत्र, विद्यार्थी को कोई गंभीर बीमारी नहीं है इस संबंध में मेडिकल प्रमाण पत्र और शाला में प्रवेश के लिए पालक या अभिभावक का घोषणा पत्र के साथ 31 दिसम्बर तक प्रवेश ले सकते हैं.







