धमतरी. नगरीय निकायों में उप निर्वाचन के तहत तीन नगर पंचायत आमदी, कुरूद व मगरलोड में कांग्रेस को जीत मिली है. पार्षद के एक-एक पद के लिए 20 दिसम्बर को मतदान हुआ, जिसकी मतगणना गुरूवार सुबह नौ बजे से हुई. जानकारी के अनुसार नगर पंचायत आमदी के वार्ड क्रमांक-14 में पार्षद के पद के लिए निर्वाचन सम्पन्न हुआ, जिसकी मतगणना के उपरांत कांग्रेस प्रत्याशी घनानंद साहू को 222 मत तथा भाजपा प्रत्याशी श्रीमती निर्मला कोसरिया को 183 मत मिले. इस तरह श्री साहू 39 मतों के साथ विजयी रहे. यहां पर कुल 414 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जिसमें विधिमान्य मतों की कुल संख्या 405, अविधिमान्य 09 वोट रहे.
https://उप निर्वाचन-2021 : नगर पंचायत बसना के वार्ड 9 से निर्दलीय शीत गुप्ता विजयी
इसी तरह नगर पंचायत कुरूद के वार्ड 01 में भाजपा प्रत्याशी प्रकाश चैनवानी (पप्पी) को 131 मत तथा कांग्रेस प्रत्याशी उत्तम साहू को 289 मत प्राप्त हुए. इस तरह प्रत्याशी श्री साहू ने 158 मतों से जीत हासिल की. यहां पर 07 मतदाताओं ने नोटा के लिए वोट किया. यहां डाले गए कुल मतो की संख्या 427, विधिमान्य मतों की संख्या 420 तथा अविधिमान्य मतों की संख्या 07 रही. इसी प्रकार नगर पंचायत मगरलोड के वार्ड-11 में पार्षद पद के लिए भाजपा प्रत्याशी देवराज देवांगन को 101 मत, कांग्रेस प्रत्याशी सुरेश कुमार साहू को 139 मत तथा नोटा में एक वोट पड़ा. प्रत्याशियों के बीच जीत का अंतर 38 मतों का रहा. श्री साहू 38 मतों से विजयी घोषित किए गए. इस तरह यहां कुल 245 मतदाओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया जिसमें विधिमान्य मतों की संख्या 240 और अविधिमान्य मतों की संख्या 05 है.
https://लुधियाना कोर्ट में ब्लास्ट, 2 लोगों की मौत, कई घायल







