আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

पत्थरबाजी में घायल हुईं संसदीय सचिव शकुंतला साहू और सरपंच

Published on: December 23, 2021
---Advertisement---

बलौदाबाजार. संसदीय सचिव और सरपंच पर अज्ञात लोगों ने पत्थरबाजी की है. जिससे दोनों को चोटें आई है. मामले की रिपोर्ट गिधपुरी चौकी में दर्ज कर ली गई है. अज्ञात पत्थर फेंकने वालों की तलाश की जा रही है. जानकारी के मुताबिक गिधपुरी चौकी अंतर्गत ग्राम सुंदरवन में गुरू घासीदास बाबा की जयंती मनाई जा रही थी. कार्यक्रम में शामिल होने संसदीय सचिव व कसडोल विधायक शकुंतला साहू पहुंचीं थीं. इसी बीच भीड़ के बीच किसी ने पत्थर फेंका, जो संसदीय सचिव और उनके साथ चल रही परसवानी सरपंच के सिर पर लगा.

https://बेशकीमती इमारती लकड़ियों की तस्करी, 6 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

बाद वे वापस आ गई और इलाज के लिए रायपुर रवाना हो गई. वहीं महिला सरपंच ने गिधपुरी चौकी में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. पूरी घटना को लेकर अब पुलिस जांच कर रही है. संसदीय सचिव रायपुर के बालाजी अस्पताल में भर्ती हैं. बालाजी हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ देवेंद्र नायक ने कहा कि फिलहाल सिटी स्कैन किया गया है. संसदीय सचिव शकुंतला साहू खतरे से बाहर है. सिर पर पत्थर लगने के कारण सूजन है. डॉक्टर्स फिलहाल इलाज कर रहे हैं.

https://तीर्थ यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, 35 घायल, 10 की हालत गंभीर

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now