नई दिल्ली. भारत ने ओड़िशा में बालासोर तट के पास बैलिस्टिक मिसाइल ‘प्रलय’ का सफल परीक्षण किया है. सतह से सतह तक मार करने में सक्षम यह मिसाइल 150 से 500 किलोमीटर तक के लक्ष्य को भेद सकता है. रक्षा अनुसंधान विकास संगठन (DRDO) सूत्रों के मुताबिक, मिसाइल का परीक्षण एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से सुबह करीब 10:30 बजे किया गया, जिसने मिशन के सभी उद्देश्यों को पूरा किया. डीआरडीओ द्वारा विकसित ठोस-ईंधन, युद्धक मिसाइल भारतीय बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम के ‘पृथ्वी रक्षा वाहन’ पर आधारित है. बताया जा रहा है कि निगरानी उपकरणों के जरिये तट रेखा से इसके प्रक्षेपण की निगरानी की गई.
https://मंत्री ने कहा- राधे-राधे नहीं बोला तो कट जाएगी बिजली, जितनी जोर से बोलोगे उतना मिलेगा करंट
कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल ‘प्रलय’ सतह से सतह तक लक्ष्य को 500 किलोमीटर तक भेद सकती है. यह 500-1000 किलोग्राम का भार वहन करने में भी सक्षम है. इससे पहले परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि प्राइम का भारत ने शनिवार को सफल परीक्षण किया था. दो हजार किलोमीटर तक की मार करने में सक्षम इस नेक्स्ट जेनरेशन मिसाइल का टेस्ट ओड़िशा के बालासोर में किया गया. इस मिसाइल को भी डेवेलप डीआरडीओ के वैज्ञानिकों ने ही किया था.
https://क्रिकेटर बनने का सपना टूटा तो खोली किराने की दुकान, अब भारत के लिए खेलेगा बेटा









