আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

मंत्री ने कहा- राधे-राधे नहीं बोला तो कट जाएगी बिजली, जितनी जोर से बोलोगे उतना मिलेगा करंट

Published on: December 22, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव 2022 के लिए भाजपा ने तैयारियां शुरू कर दी है. भाजपा की जनविश्वास यात्रा मंगलवार को हाथरस के सादाबाद पहुंची, जहां यूपी के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा बिजली आपूर्ति को लेकर अजीब बयान दिया. ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा कि- 24 घंटे बिजली चाहो तो राधे-राधे बोलो. बिना व्यवधान के बिजली चाहो तो राधे-राधे बोलो. जितनी जोर से बोलोगे, उतना ही अधिक करंट आएगा और जो राधे-राधे नहीं बोलेगा, उसकी बिजली कट जाएगी. उन्होने कहा कि अगर साल 2022 में भाजपा की सरकार बनी तो सादाबाद में 24 मिनट भी बिजली नहीं जाएगी और 24 घंटे आपूर्ति होगी.

https://क्रिकेटर बनने का सपना टूटा तो खोली किराने की दुकान, अब भारत के लिए खेलेगा बेटा

उन्होंने कहा कि भाजपा ने सबको मुफ्त राशन देने का काम किया और बहन-बेटियों की सुरक्षा दी. इसके अलावा धारा 370 हटाई और अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का रास्ता प्रशस्त किया. मंत्री ने कहा कि पिछले चुनावों की तरह इस बार के चुनाव में भी हर घर में कमल खिलाना है और आपको पिछला रिकॉर्ड तोड़कर दिखाना है. सरकार ने हर वर्ग के लिए काम करके दिखाया है. एटा के सांसद राजवीर सिंह उर्फ राजू भैया ने कहा कि पिछली बार भाजपा ने परिवर्तन यात्रा चलाई थी और परिवर्तन करके दिखाया. इस बार जन विश्वास यात्रा आपके पास पहुंची है, इसलिए इस बार कमल 325 प्लस होना चाहिए.

https://लोकसभा और राज्यसभा की कार्रवाई अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now