बिलासपुर. किशोरी को अकेला पाकर पड़ोसी चाचा और भाई द्वारा छेड़खानी कर अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है. किशोरी की शिकायत पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने बताया कि 17 वर्षीय किशोरी ने 12वीं के बाद पढ़ाई छोड़ दी है. उसके माता-पिता कमाने-खाने के लिए बाहर गए हैं. उन्होंने अपने बच्चों की देखभाल करने के लिए पड़ोसी रिश्तेदारों को जिम्मेदारी दी थी. घर में वह अपने दो छोटे भाई-बहन के साथ रहती है. उसे अकेला पाकर पड़ोस के ही चाचा संजीत गेयल (21) और उसके पड़ोस में ही रहने वाला 17 वर्षीय नाबालिग भाई मिलकर उसे परेशान करने लगे थे.
https://प्रियंका के गाने पर इन दो लड़कियों ने किया जबरदस्त डांस, वीडियो हो रहा वायरल
जब भी वह घर में अकेली रहती तब दोनों घर पहुंच जाते. चाचा संजीत उससे प्यार करने की बात कहता था. लेकिन किशोरी उनकी हरकतों को नजरअंदाज करती रही. धीरे-धीरे कर दोनों की नीयत बिगड़ने लगी. कुछ दिन पहले दोनों ने मिलकर उससे छेड़खानी भी की थी. तब किशोरी ने उन्हें मना किया था और घर न आने की चेतावनी दी थी. बाद भी दोनों युवक उसके घर पहुंच जाते. आएदिन की उनकी हरकतों से परेशान होकर किशोरी सोमवार की शाम शिकायत लेकर तोरवा थाने पहुंच गई. पुलिस ने उनके खिलाफ घर घुसकर छेड़खानी करने का मामला दर्ज कर लिया. बाद उनके घर में दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया.
https://छात्रा ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट में लिखा- एकमात्र सुरक्षित स्थान मां की कोख और कब्रिस्तान







