আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

ओमिक्रॉन पर एम्स निदेशक बोले- तैयार रहें लेकिन आशा करें ब्रिटेन जैसी न हो स्थिति

Published on: December 20, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. भारत में 150 से अधिक ओमिक्रॉन के मामले सामने आ चुके हैं. इस बीच अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान दिल्ली (AIIMS) के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया ने रविवार को ओमिक्रॉन को लेकर कहा कि नए वेरिएंट को देखते हुए भारत को मजबूत तैयारी रखनी चाहिए लेकिन हमें उम्मीद भी रखनी चाहिए कि ब्रिटेन की तरह यहां हालात खराब न हो. उन्होने यह बात ऐसे समय में कही है जब यूनाइटेड किंगडम में कोरोना के मामलों में उछाल आया है. डॉ. गुलेरिया ने कहा कि हमें पूरी तैयारी करनी चाहिए ताकि ब्रिटेन की तरह यहां हालात बद से बदतर न हो.

https://संतों ने दी है मानवता की सीख, कट्टरता देश और समाज के लिए घातक : अग्नि

उन्होंने कहा कि दुनिया के किसी भी हिस्से में जब ओमिक्रॉन के मामले बढ़ते तो इसकी बारीकी को समझने के लिए हमें अभी और अधिक डेटा की जरूरत है. बता दें कि भारत में ओमिक्रॉन के मामलों की बात करें तो देश में अब तक 151 लोग इससे ग्रसित हो चुके हैं. कोविड के नए वेरिएंट के सबसे ज्यादा मामले एक बार फिर से महाराष्ट्र से सामने आए हैं. देश में 12 राज्यों से ओमिक्रॉन के मामले सामने आ चुके हैं जिसमें महाराष्ट्र (54), दिल्ली (22), राजस्थान (17) और कर्नाटक (14), तेलंगाना (20), गुजरात (9), केरल (11), आंध्र प्रदेश (1), चंडीगढ़ (1), तमिलनाडु (1) और पश्चिम बंगाल (1) संक्रमण की पुष्टि हुई है.

https://रात को लेट घर आती थी बहन, नाराज भाई ने कर दी हत्या

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now