আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में उपकप्तान होंगे केएल राहुल

Published on: December 18, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. सलामी बैटर केएल राहुल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए उपकप्तान की कमान संभालेंगे. रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में केएल राहुल कप्तान विराट कोहली के साथ मोर्चा संभालेंगे. बीसीसीआई ने इसकी पुष्टि कर दी है. बोर्ड के अनुसार रोहित के नहीं होने से केएल राहुल उपकप्तान होंगे. बता दें कि टीम साउथ अफ्रीका पहुंच चुकी है और शनिवार को प्रैक्टिस करते भी दिखी. रोहित शर्मा हैमस्ट्रिंग की समस्या के कारण दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं.

https://प्रदेश अध्यक्ष से भाजपा जिलाध्यक्ष की शिकायत, सम्पत को भाजपा में प्रवेश देने की मांग

बता दें कि साउथ अफ्रीका दौरे पर भारतीय टीम पहला टेस्ट मैच अब 26-30 दिसंबर तक सेंचुरियन में खेलेगी. दूसरा टेस्ट 3 जनवरी से जोहानिसबर्ग में जबकि तीसरा 11 जनवरी से केपटाउन में खेला जाएगा. शुरुआती दो वनडे मैच 19 और 21 जनवरी को पार्ल में खेले जाएंगे जबकि तीसरा वनडे 23 जनवरी को केपटाउन में खेला जाएगा. ओमिक्रॉन के चलते चार मैच की टी-20 सीरीज फिलहाल होल्ड पर डाल दी गई है, जो पहले इसी दौरे का हिस्सा थी.

https://कोचिंग जा रही छात्राओं से बदमाशों ने की छेड़छाड़, गिरफ्तार

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now