नई दिल्ली. नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) डॉ वीके पॉल ने शुक्रवार को आगाह करते हुए बताया कि अगर ब्रिटेन की तरह भारत में भी ओमिक्रॉन के विस्तार के मामले बढ़ते हैं तो यहां हर दिन 14 लाख संक्रमण के केस सामने आ सकते हैं. उन्होंने कहा कि यूरोप के देश गंभीर परिस्थितियों से गुजर रहे हैं. यह इसके बावजूद हो रहा है कि वहां पर 80 फीसदी कम से कम आंशिक वैक्सीनेशन हो चुका है. उन्होने कहा कि गुरुवार को जो केस 88 हजार के करीब यूके में आए, अगर उसको पॉपुलेशन के आधार पर लिया जाए तो यह भारत की जनसंख्या के हिसाब के 14 लाख मामले हो सकते हैं.
https://TVS Ntorq 125 का स्पेशल एडिशन भारत में लॉन्च, इन फीचरों से है लैस
उन्होंने आगे कहा कि यूरोप में कोविड-19 महामारी के एक नए चरण का अनुभव किया जा रहा है, जिसमें 80 प्रतिशत आंशिक टीकाकरण होने के बावजूद मामलों में भारी वृद्धि हुई है. पॉल ने कहा कि कुल मिलाकर स्थिति स्थिर है लेकिन कुछ जिलों में संक्रमण दर बढ़ रही है और यदि आवश्यक हो तो प्रतिबंधात्मक उपायों को लागू किया जाना चाहिए. देश में ओमीक्रोन से संक्रमण की तेज होती रफ्तार के मद्देनजर केंद्र सरकार ने लोगों को गैर-जरूरी यात्रा और सामूहिक समारोहों से बचने तथा बड़े स्तर पर नए साल का जश्न नहीं मनाने की सलाह दी है. कर्नाटक में पहला मामला सामने आने के ठीक 15 दिन बाद 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में ओमिक्रॉन के मामलों की संख्या 113 हो गई है.
https://एल्युमिनियम सिल्ली लोडेड ट्रक चोरी के आरोप में नाबालिग सहित 3 गिरफ्तार
#WATCH | "…If we look at the scale of spread in the UK & if there is a similar outbreak in India, then given our population, there will be 14 lakh cases every day…," Dr. VK Paul, Member-Health, Niti Aayog said at a Health Ministry press briefing on #COVID19 pic.twitter.com/EBvZNUuHlD
— ANI (@ANI) December 17, 2021









