रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी शासकीय विभागों को हथकरघा सहकारी संघ एवं खादी बोर्ड द्वारा निर्मित सामग्रियों का ही अनिवार्य रूप से क्रय करने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने हथकरघा संघ एवं खादी बोर्ड के अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं कि उन्हीं सामग्रियों की आपूर्ति विभागों को की जाए जो केवल राज्य के बुनकरों द्वारा निर्मित हैं. मुख्यमंत्री ने इस बात पर कड़ी अप्रसन्नता व्यक्त की है कि उनके निर्देश के बाद भी कुछ शासकीय विभागों द्वारा हथकरघा सहकारी संघ एवं खादी बोर्ड द्वारा निर्मित सामग्रियों का क्रय नहीं किया जा रहा है.
https://देसी दादी ने बॉलीवुड गाने पर दिखाए गजब के जलवे, वीडियो जमकर हो रहा वायरल
इसे गम्भीरता से लेते हुए उन्होंने अधिकारियों को कड़ी चेतावनी दी है और कहा है कि अनिवार्य रूप से शासकीय विभागों में हथकरघा सहकारी संघ एवं खादी बोर्ड द्वारा निर्मित सामग्रियों की खरीदी की जाए. उनके निर्देशों का उल्लंघन होने पर इसके लिए संबंधित अधिकारी व्यक्तिगत रूप से दोषी होंगे. उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ के बुनकरों के संरक्षण और उन्हें सतत रूप से आजीविका के लिए रोजगार के साधन उपलब्ध कराने को दृष्टिगत रखते हुए मुख्यमंत्री द्वारा पूर्व में भी यह निर्देश जारी किए जा चुके हैं कि शासकीय विभाग आवश्यकतानुसार हथकरघा सहकारी संघ एवं खादी बोर्ड द्वारा निर्मित सामग्रियों का क्रय अनिवार्य रूप से की जाए. किन्तु अभी भी यह शिकायतें प्राप्त हो रही है कि कुछ विभागों द्वारा उक्त निर्देशों का उल्लंघन किया जा रहा है.
https://‘बलात्कार रोका न जा सके तो मजे लो’, विधानसभा में कांग्रेस विधायक का आपत्तिजनक बयान
इस संबंध में उन्होंने पुनः कड़ी चेतावनी देते हुए सभी शासकीय विभागों को हथकरघा संघ एवं खादी बोर्ड से ही आवश्यकतानुसार सामग्री क्रय करने के निर्देश दिए हैं. मुख्यमंत्री ने हथकरघा संघ एवं खादी बोर्ड के अधिकारी भी यह सुनिश्चित करने कहा है कि उनके द्वारा उन्ही सामग्रियों की आपूर्ति विभागों को की जाए जो केवल राज्य के बुनकरों द्वारा निर्मित हों. अन्य राज्यों में निर्मित अथवा राज्य के बुनकरों द्वारा निर्मित न होने वाली किसी भी सामग्री का प्रदाय, क्रय किए जाने पर इन निर्देशों के उल्लंघन करने वाले अधिकारी व्यक्तिगत रूप से दोषी होंगे.
Tecno Spark 8T बजट स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा और शानदार फीचर्स से है लैस https://t.co/GOcOKpuDZj
— Cg Janadesh (@CJanadesh) December 17, 2021







