रायगढ़. नवदुर्गा स्टील फैक्ट्री के इंडक्शन फर्नेस में गुरुवार को ब्लास्ट होने से एक मजदूर की मौत हो गई. जबकि 3 अन्य की हालत गंभीर है. सभी को जिंदल फोर्टिस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. जानकारी के अनुसार सराईपाली स्थित नवदुर्गा फैक्ट्री में इंडक्शन फर्नेस के पास मजदूर काम कर रहे थे. इसी दौरान ब्लास्ट हो गया. इसकी चपेट में आकर चार मजदूर झुलस गए. इसमें एक मजदूर नरेंद्र कुमार की उपचार के दौरान मौत हो गई. जबकि भीम कुमार राम, उमेश कोड़ा, जसंवत कंवर का उपचार अस्पताल में चल रहा है. बताया जा रहा है कि हादसा सुबह करीब 7 बजे हुआ है. पुलिस ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच हो रही है.
https://धान खरीदी में अनियमितता, खरीदी केन्द्र प्रभारी को नोटिस
फिलहाल औद्योगिक क्षेत्र से जांच टीम प्लांट में पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया गया. औद्योगिक सुरक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग के सहायक संचालक राहुल पटेल ने बताया कि यह घटना हुई है जिसमें फर्नेस में सुबह स्लैग जाम हो गया था, बाद अंदर में तापमान काफी ज्यादा बढ़ गया गया, जिसके बाद फर्नेस में ब्लास्ट हो गया. हॉट मेटल (गर्म लोहा) बाहर निकल गया जिसमें चार लोग जले है, जिसमें से एक की मौत हो गई है. यह घटना कॉस्ट आयरन के प्लांट में हुआ है. जहां हादसा हुआ वहां पर ऊपरी फ्लोर में पांच लोग काम कर रहे थे, एक मजदूर नीचे फ्लोर में था.
https://नेशनल शूटर कोनिका लायक ने की खुदकुशी, फरवरी में होनी थी शादी







