আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

राशिफल : वाणी का संयम करेगा लाभान्वित, जानिए क्या कहते हैं सितारे

Published on: December 16, 2021
---Advertisement---

आज मार्गशीर्ष महीने की शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है. आज बोलने की कला रखने वालों के लिए बढ़िया दिन रहेगा. उन्हें नौकरी में प्रमोशन या नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. फाइनेंस से जुड़े मामलों में सतर्क रहें और दुकान में अनावश्यक माल डम्प करने से बचें. अचल संपत्ति खरीदने के भी योग बन हैं. जानिए कैसे बीतेगा आपका दिन..

ॐ सूर्याय नमः 16 दिसम्बर गुरुवार

मार्गशीर्ष अगहन शुक्ल पक्ष त्रयोदशी प्रदोष

मेष : गुरुवार का दिन जीवन में सुनहरे पल लेकर आने वाला है. बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा. अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए घर के सदस्यों के साथ बैठ कर चर्चा करेंगे. सॉफ्टवेयर कंपनियों में काम करने वालों के लिए दिन अच्छा है.

वृषभ : कुछ आदतों में सुधार लाने से आपका दिन बेहतर होगा. पुराने निवेशों से मिली धनराशि से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बन जाएगी. प्रभु की आराधना में मन लगेगा. गृहस्थ जीवन में प्यार और समझदारी के साथ रोमांस भी रहेगा.

https://2108.62 करोड़ रुपए का द्वितीय अनुपूरक बजट के साथ 4 संशोधन विधेयक पारित

मिथुन : आपका व्यक्तित्व खुशबू की तरह चारों तरफ महकेगा. आपको अपनी प्रतिभा और योग्यता को साबित करने का अवसर मिलेगा. सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को प्रमोशन मिलने के संकेत हैं. आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं तो कुछ मामलों में राहत मिलेगी.

कर्क : लोगों को उनके विचार प्रकट करने से ना रोकें. अपनी गुणवत्ता में निरंतर बढ़ोतरी के प्रयास जारी रखें. साहित्यकारों को कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है. समय का पूरा सदुपयोग करें और खराब संगत से बचें. युवा वर्ग माता-पिता की बातों का पालन करें.

सिंह : आपकी वाणी ही आपका वरदान है. कपड़ों के व्यापारियों के लिए निराशा का दिन हो सकता है. जल्दी लाभ कमाने के चक्कर में गलत तरीके नहीं अपनाएं. पारिवारिक समस्याओं का समाधान होगा. महिलाएं घर की साफ-सफाई में बिजी रहेंगी.

कन्या : अपने आप को किसी नए परिवर्तन के लिए तैयार रखें. वर्क फ्रॉम होम हैं तो कामकाज में थोड़ा परिपक्वता और गंभीरता दिखाएं. काम काज में वृद्धि के आसार हैं. आर्थिक स्थिति में सुधार की आशंका है. करियर से जुड़ी समस्या दूर होगी.

तुला : दिन की शुरुआत में थोड़ी सुस्ती रहेगी. कार्य क्षेत्र में आपके प्रयासों को पहचान मिलेगी. फाइनेंस से जुड़े मामलों में सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी. थोक कारोबारियों को इस समय अधिक मात्रा में माल डंप नहीं करना चाहिए.

https://रिकॉर्ड संधारण में अनियमितता, सोनोग्राफी सेंटर सील, संचालक को नोटिस

वृश्चिक : आप घरवालों की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे. उपहार और सम्मान का लाभ मिलेगा. कार्य क्षेत्र में आपको अपने टारगेट पर फोकस करना होगा. आर्थिक तंगी से बचने के लिए फिजूलखर्ची पर रोक लगानी होगी. टकराव की स्थिति आपके लिए हितकर नहीं होगी.

धनु : आपको अपने विचारों में परिवर्तन नजर आएगा. उत्साहपूर्वक व्यावसायिक योजनाओं को पूरा करेंगे. पुराने निवेशों से अच्छे रिटर्न्स मिलने की संभावना है. युवाओं को करियर में बेहतर विकल्प की तलाश रहेगी. वैवाहिक चर्चाओं में सफलता मिलेगी.

मकर : गुरुवार का दिन बेहद खुशियों से भरा रहेगा. मन में पैसों को लेकर कई तरह के विचार आ सकते हैं. व्यापार को बढाने के नए तरीके सोचेंगे. कीमती वस्तुएं खरीदने के लिए समय अनुकूल होगा. अधिकारी आपको बड़ी जिम्मेदारी सौंप सकते हैं.

कुंभ : आपके सितारे बुलंद रहने वाले हैं. आय में बढ़ोतरी होने से आपकी आर्थिक स्थिति संभल जाएगी. आकस्मिक कार्य आने से निर्धारित योजनाओं में बदलाव करना पड़ सकता है. आप अपने जीवनसाथी को कोई गिफ्ट देने का वादा कर सकते हैं.

मीन : व्यवसाय में पिछले कार्यों को निपटाने के लिए समय उत्तम है. आपकी कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी, जिससे आपको लाभ होगा. अचल संपत्ति खरीदने का प्लान बना सकते हैं. विवाहित जीवन में मधुरता बनी रहेगी.

https://SA वनडे सीरीज के लिए उपलब्ध हूं, रोहित से टकराव नहीं : कोहली

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now