नई दिल्ली. रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की फिल्म ’83’ का दूसरा गाना ‘बिगड़ने दे’ रिलीज हो गया है. गाना काफी प्यारा और एनर्जी से भरा है. इसका म्यूजिक एनर्जी से भरपूर है. गाने में क्रिकेट फील्ड में भारती खिलाड़ी के जज्बे को दिखाया गया है. इस गाने को बेनी दयाल ने गाया है और इसका म्यूजिक प्रीतम ने दिया है. गाने के बोल आशिष पंडित ने लिखे हैं. गाने की शुरुआत भारत की जीत से होती है. इस जीत के बाद भारत क्रिकेट वर्ल्डकप के सेमी फाइनल में पहुंच जाता है. गाने में आगे की तैयारियों और खिलाड़ियों को खुशी को दिखाया गया है. गाना काफी एनर्जेटिक और खुशनुमा माहौल बनाता है.
https://SA के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हुए रोहित, इस खिलाड़ी को टीम में मिली जगह
गाने में रणीर सिंह से लेकर पंकज त्रिपाठी बिंदास स्टाइल में दिखाई दे रहे हैं. बाकी खिलाड़ी भी इस जीत को सेलिब्रेट और मैदान में प्रैक्टिस करते नजर आ रहे हैं. बता दें कि रणवीर सिंह फिल्म में कपिल देव का किरदार निभा रहे हैं. दीपिका पादुकोण इस फ़िल्म में कपिल देव की पत्नी रोमी का किरदार निभाती नजर आएंगी. इसके अलावा ताहिर राज भसीन, जीवा, साकिब सलीम, जतिन सरना, चिराग पाटिल, दिनकर शर्मा, निशांत दहिया, हार्डी संधू, साहिल खट्टर, अम्मी विर्क, आदिनाथ कोठारे, धैर्य करवा, आर बद्री और पंकज त्रिपाठी भी फ़िल्म में नजर आएंगे.
https://बूस्टर डोज और बच्चों के टीकाकरण के लिए सिंहदेव ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को लिखा पत्र










