আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

वैक्सीन की प्रभावशीलता कम कर सकता है ओमिक्रॉन, WHO ने किया आगाह

Published on: December 13, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. भारत में ओमिक्रॉन के अब तक 38 मामले सामने आ चुके हैं. इनमें सबसे अधिक महाराष्ट्र में हैं जहां कुल 18 मामले सामने आए हैं. इसके अलावा राजस्थान में (9), कर्नाटक (3), गुजरात (3), केरल (1), आंध्र प्रदेश (1), दिल्ली (2) और चंडीगढ़ में (1) है. इसी बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने ओमिक्रॉन को तेजी से फैलने वाला वेरिएंट बताया है. साथ ही ओमिक्रॉन से वैक्सीन की प्रभावशीलता कम होने का भी दावा किया है. हालांकि, शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक नया वैरिएंट गंभीर लक्षण पैदा नहीं करता है. डब्ल्यूएचओ ने कहा कि 9 दिसंबर तक ओमिक्रॉन 63 देशों में फैल चुका है.

https://हरनाज कौर संधू बनीं मिस यूनिवर्स, 21 साल बाद भारत के नाम खिताब

दक्षिण अफ्रीका में इसे तेजी से फैलने वाले वेरिएंट के रूप में देखा गया, जहां डेल्टा का असर कम था. वहीं, ब्रिटेन में डेल्टा ज्यादा खतरनाक वेरिएंट है. शुरुआती आंकड़ों के आधार पर WHO ने कहा कि ओमिक्रॉन इंफेक्शन के खिलाफ वैक्सीन की प्रभावशीलता को कम करता है. मौजूदा डेटा ये बताता है कि कम्यूनिटी ट्रांसमिशन होने पर नया वेरिएंट डेल्टा से आगे निकल सकता है. ओमिक्रॉन इंफेक्शन में अब तक हल्के लक्षण वाले या एसिम्प्टोमैटिक मामले ही देखने को मिले हैं. हालांकि WHO का कहना है कि वेरिएंट की गंभीरता को लेकर स्पष्ट दावा करने के लिए पर्याप्त साक्ष्य उपलब्ध नहीं है.

https://नाबालिग नौकरानी के कपड़े उतरवाए, मारपीट कर बनाया वीडियो, आरोपी महिला गिरफ्तार

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now