नई दिल्ली. कांग्रेस नेता और वायनाड सांसद राहुल गांधी ने रविवार को राजस्थान की राजधानी जयपुर में महंगाई हटाओ रैली को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि हिन्दुत्वादी अपना पूरा जीवन सत्ता की खोज में खर्च कर देते हैं. वह सत्ता के सिवाय और कुछ नहीं चाहते. और वह इसके लिए कुछ भी करेंगे. वह ‘सत्याग्रह’ नहीं बल्कि ‘सत्ताग्रह’ के पथ पर चलते हैं. उन्होने कहा कि यह देश हिन्दुओं का है, ना कि हिंदुत्ववादियों का. राहुल ने कहा कि यह दो अलग शब्द हैं और इनका मतलब बिल्कुल अलग है. मैं हिन्दू हूं लेकिन हिन्दुत्ववादी नहीं हूं. महात्मा गांधी हिन्दू, लेकिन ‘नाथूराम गोडसे हिन्दुत्ववादी’. उन्होने कहा कि हिन्दू अपने डर का सामना करता है और एक इंच पीछे नहीं हटता है.
https://पीएम मोदी का ट्विटर अकाउंट हैक, PMO का आया बयान
वह शिव जी जैसे अपने डर को निगल जाता है. हिन्दुत्ववादी अपने डर के आगे मत्था टेक देता है. हिन्दुत्ववादी को उसका डर डुबा देता है, जिससे उसके मन में नफरत पैदा होती है. हिन्दू के दिल में शक्ति, प्यार पैदा होता है. यह हिन्दुत्ववादी और हिन्दू के बीच में फर्क है. मैंने आपको यह भाषण इसलिए दिया क्योंकि आप लोग हिन्दू हो, हिन्दुत्ववादी नहीं. राहुल ने कहा कि 2014 से हिन्दुओं का नहीं हिन्दुत्ववादियों का राज है. हमें एक बार फिर हिन्दुत्ववादियों को बाहर निकालना है और हिन्दुओं का राज लाना है. हिन्दू सबसे गले लगता है, हिन्दू हर धर्म का आदर करता है. हिन्दू किसी से डर नहीं लगता.
https://पीएम किसान सम्मान निधि की 10वीं किस्त के लिए जरूरी है e-KYC, ये है प्रोसेस









