আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

कोहली को वनडे की कप्तानी से क्यों हटाया गया? BCCI अध्यक्ष ने किया खुलासा

Published on: December 9, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने बुधवार को विराट कोहली से वनडे कप्तानी छीन कर रोहित शर्मा को देने का अहम फैसला लिया. हालांकि, बीसीसीआई ने इसकी वजह का खुलासा नहीं किया था. उनको कप्तानी से हटाए जाने पर बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने पहली बार चुप्पी तोड़ी है. सौरव गांगुली ने एएनआई से बातचीत में कहा कि उन्होंने और सेलेक्टर्स ने मिलकर विराट कोहली के बतौर कप्तान लिमिटेड ओवर्स क्रिकेट में योगदान को लेकर शुक्रिया कहा है. साथ ही गांगुली ने कहा कि यह फैसला बोर्ड और सेलेक्टर्स ने मिलकर लिया है.

https://किसान आंदोलन स्थगित, 15 जनवरी को समीक्षा बैठक करेगा SKM

गांगुली ने कहा कि बोर्ड ने विराट से टी20 कप्तानी नहीं छोड़ने का अनुरोध किया था, लेकिन वो इस बात के लिए नहीं माने. इसके बाद सेलेक्टर्स को लगा कि सफेद बॉल क्रिकेट के लिए अलग-अलग कप्तान रखना सही नहीं रहेगा इसलिए यह फैसला लिया गया. गांगुली ने रोहित शर्मा की कप्तानी को लेकर भी अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि रोहित पर पूरा भरोसा है और विराट हमारे टेस्ट कप्तान रहेंगे. बीसीसीआई इस बात को लेकर आश्वस्त हैं कि भारतीय क्रिकेट अच्छे हाथों में है. हम विराट कोहली को सफेद गेंद के प्रारूप में कप्तान के रूप में उनके योगदान के लिए धन्यवाद देते हैं.

https://ट्रेडिशनल आउटफिट में जाह्नवी ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा, देखिए तस्वीरें

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now