আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

कोरोनाकाल में सेवा देने वाले अस्थाई स्वास्थ्यकर्मियों को भर्ती के दौरान मिलेगा बोनस अंक

Published on: December 7, 2021
---Advertisement---

रायपुर. राज्य शासन के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा कोरोनाकाल में लगातार छह माह सेवा देने वाले अस्थाई स्वास्थ्यकर्मियों को विभाग में तृतीय एवं चतुर्थ वर्ग कर्मचारियों के पदों में भर्ती के दौरान दस बोनस अंक का लाभ देने का निर्णय लिया गया है. अस्थाई स्वास्थ्यकर्मियों की मांगों पर विचार करने के लिए सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा गठित समिति की अनुशंसा के आधार पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा कोरोना वैश्विक महामारी के दौरान राज्य के विभिन्न शासकीय स्वास्थ्य संस्थाओं में नियुक्त एवं छह माह तक लगातार सेवा देने वाले अस्थाई स्वास्थ्यकर्मियों को स्वास्थ्य विभाग के तृतीय एवं चतुर्थ वर्ग कर्मचारियों के पदों पर चयन के दौरान दस बोनस अंकों का लाभ दिए जाने का निर्णय लिया गया है.

https://पड़ोसी ने की सास-बहू की हत्या, फिर ससुराल भाग कर पी लिया जहर

9 दिसंबर को होने वाले रोजगार मेले में पदों की संख्या बढ़कर हुई 1398

कोण्डागांव. 9 दिसंबर को प्रातः 10.30 से शाम 3 बजे तक जिला रोजगार कार्यालय लाइवलीहुड कॉलेज डोंगरीपारा कोण्डागांव में रोजगार मेले का आयोजन होना है. इस रोजगार मेले में पूर्व 07 नियोजकों द्वारा 844 पदों पर भर्ती की जानी थी जिसमें अब 09 नियोजकों के जुड़ जाने से अब बढ़कर 16 नियोजकों द्वारा 1398 पदों पर भर्ती की जाएगी. जिसमें फायर सेफ्टी एण्ड डिसास्टर्स मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट के 130, फ्यूजन माईक्रोफाइनेंस के 25, प्रथम एजुकेशन फउण्डेशन धमतरी के 150, स्वतंत्र मायक्रोफायनेंस के 10, मां दंतेश्वरी ट्रैक्टर्स कोण्डागांव के 05, मौली जॉब कंस्लटेंसी राजनांदगांव के 520, विनायक जॉब कन्सल्टेंट के 80, एसबीआई लाईफ इंस्यूरेंश के 02, आटा कम्प्यूटर एजुकेशन लिमिटेड के 04, बॉम्बे इंटेलीजेंस सिक्यूरेटी रायपुर के 110, इंडियन टैक्ट्रर्स कोण्डागांव के 12, आईसेक्ट कम्प्यूटर के 240, विनोद ट्रैक्टर्स के 04, ताज इंडस्ट्रीज के 22, एलआईसी कोण्डागांव के 20 एवं  मां दंतेश्वरी मोटर्स के 11 पदों पर भर्तियां की जाएगी.

https://बजट स्मार्टफोन Samsung Galaxy A03 Core भारत में लॉन्च, जानें कीमत

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now