जांजगीर-चांपा. पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने सास-बहू की हत्या कर दी. बाद अपने ससुराल रायगढ़ भाग गया और वहां जहर पीकर खुदकुशी कर ली. जानकारी के अनुसार खरकेना गांव निवासी संतोषी बाई रत्नाकर (35) पत्नी चिंतामणि और उसकी सास गुरबारी बाई (70) पत्नी स्व. लखन लाल की सोमवार देर रात हत्या कर दी गई. वारदात की सूचना पर सुबह पुलिस मौके पर पहुंची तो संतोषी बाई का शव कमरे में और गुरबारी बाई का बरामदे में पड़ा था.
https://बजट स्मार्टफोन Samsung Galaxy A03 Core भारत में लॉन्च, जानें कीमत
बताया जा रहा है कि वारदात के समय चिंतामणि दूसरे कमरे में बच्चों के साथ सो रहा था. पुलिस ने जांच शुरू की तो वारदात में पड़ोसी लक्ष्मण भारद्वाज का नाम सामने आया. पुलिस उसके घर पहुंची, लेकिन वह फरार हो चुका था. उसकी तलाश शुरू की तो आरोपी लक्ष्मण के रायगढ़ के खरसिया में तेलीकोट गांव स्थित ससुराल भागने की सूचना मिली. इस पर पुलिस ने खरसिया थाने को इसकी जानकारी दी. इससे पहले कि पुलिस मौके पर पहुंचती लक्ष्मण जहरीला पदार्थ पीकर जान दे चुका था. इसके कारण हत्या की वजह सामने नहीं आई है.
https://पीएम मोदी ने सांसदों से कहा- अपने आप में परिवर्तन लाइए, नहीं तो परिवर्तन वैसे भी हो जाता है







