আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

राशिफल : श्रीगणेश और बजरंगबली की पूजा से बनेंगे अटके काम, जानिए क्या कहते हैं सितारे

Published on: December 7, 2021
---Advertisement---

आज चंद्रमा धनु राशि से निकलकर मकर राशि में गोचर करेंगे. पंचांग गणना के अनुसार आज मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है. आज उत्तराषाढ़ा नक्षत्र है, यह सूर्य का नक्षत्र है, इसलिए पिता के साथ आज कई लोगों के संबंध सुधर सकते हैं. राजकीय कार्यों में भी सफलता मिल सकती है. आज मंगलवार का दिन भी है इसलिए हनुमान जी की पूजा करने से आपको लाभ मिलेगा. आइए जानते हैं आपके लिए कैसा होगा आज का दिन..

ॐ सूर्याय नमः 7 दिसम्बर मंगलवार

मार्गशीर्ष कृष्णपक्ष अंगारक चतुर्थी

मेष : मंगलवार को खुद के लिए समय निकालना बढ़िया रहेगा. आपसी विश्वास के सहारे पारिवारिक रिश्तों में मजबूती आएगी. शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन शुभ है. आपकी इनकम अच्छी रहेगी. कुछ अंजान लोगों से आपकी मुलाकात हो सकती है.

वृषभ : घर में प्यार और समझदारी देखने को मिलेगी. आप किसी प्रोजेक्ट रिसर्च पर काम कर सकते हैं. व्यापार से संबंधित लोगों को ईमानदारी के साथ कार्य करना चाहिए. कोर्ट व कचहरी के काम से छुटकारा मिल सकता है. समय पर आप अपनी जिम्मेदारी पूरी कर पाएंगे.

https://हवा से भी फैल रहा ओमिक्रॉन वेरिएंट, इस स्टडी ने बढ़ाई टेंशन

मिथुन : आपको अच्छी खबर मिलेगी. किसी सम्मानीय व्यक्ति का मार्गदर्शन मिलेगा. धन लाभ के नये रास्ते नजर आयेंगे. छोटे-मोटे प्रलोभन से खुद को दूर रखने की कोशिश करें. किसी प्रॉपर्टी को लेकर गर्व महसूस करेंगे. काफी लंबे समय से अटकी हुई चीजें पूरी होने लगेंगी.

कर्क : नई उम्मीद के साथ दिन की शुरुआत होगी. वर्क फ्रॉम होम कर रहे लोगों का कार्य समय से पूरा हो जाएगा. रियल स्टेट्स से जुड़े लोग डिस्काउंट ऑफर कर सकते हैं. घर में नए मेहमान के आगमन की सूचना मिल सकती है. शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन को लेकर पॉजिटिव रहेंगे.

सिंह : मंगलवार को दूसरे क्या कह रहे हैं इसे सुनें. अधिकारियों से खास पहचान बनेगी. दूसरे को दिया हुआ धन प्राप्त हो सकता है. अनावश्यक खर्चों में कटौती करें. कार्यक्षेत्र में आपके पक्ष में परिवर्तन हो सकते हैं. जीवनसाथी के साथ कुछ नई प्लानिंग करेंगे.

कन्या : आपको अपनी बात रखने का मौका मिलेगा. परिवार को कोई सदस्य आपकी प्रतिष्ठा को बढ़ाएगा. उन्नति के लिए नए मार्ग और विकल्पों की तलाश करना जरूरी है. प्रॉपर्टी डीलर के लिए दिन अधिक फायदेमंद है. जरूरत से ज्यादा खर्चों पर नियंत्रण की कोशिश करें.

तुला : दूसरे लोगों के साथ राजनीति से बाहर रहने की कोशिश करें. मन में कुछ नया करने का जोश और जुनून दिखाई देगा. खाने-पीने के व्यापारियों के लिए अच्छा समय है. छात्रों को विशेषज्ञ शिक्षकों से मदद मिलेगी. किसी पर अति भरोसा करना तनाव दे सकता है.

https://स्कूल शिक्षा विभाग के विज्ञापित पदों के परीक्षा परिणाम की वैधता में पुनः 6 माह की वृद्धि

वृश्चिक : आपका उदार भाव लोगों को काफी प्रभावित करेगा. ऑनलाइन नए आभूषण खरीदने का अवसर मिल सकता है. जल्दी धन कमाने के लिए गलत योजना में पूंजी निवेश नहीं करें और सतर्क रहें. पढ़ाई में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा.

धनु : अपनी दिनचर्या में बदलाव लाने का प्रयास करें. इस समय में अपनी किसी हॉबी अथवा हुनर को निखारने का प्रयास करें. कोई नया काम शुरू करने का मन बनायेंगे. आर्थिक कार्यों में ध्यान लगाने से मन शांत रहेगा. दुकान से सम्बन्धित चिंता रहेगी.

मकर : आपका दिन उत्तम रहेगा. कार्यक्षेत्र पर अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा. इनकम बढ़ाने के कुछ अच्छे मौके भी आपको मिल सकते हैं. सामाजिक मोर्चे पर नेटवर्किंग फायदेमंद साबित होगी. परिवार में आपका पॉजिटिव व्यवहार लोगों को प्रभावित करेगा.

कुंभ : आपको छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने से बचना चाहिए. किसी खास मामले को लेकर आपकी सोच बदल सकती है. ऑनलाइन व्यापार करते हैं उनको व्यापार बढ़ाने के लिए नई योजनाएं बनानी चाहिए. अटकी योजना फिर शुरू करने का सही समय है.

मीन : मंगलवार को ढेरों बातचीत करेंगे जिससे आपका मन हर्षित होगा. जानकार एवं वरिष्ठ लोगों के साथ काम करने का अवसर हाथ से ना जाने दे. इस समय व्यापारियों को बहुत दिमाग से काम लेने की जरूरत है. वित्तीय मामले पक्ष में हल हो सकते हैं.

https://शिक्षक परिवार को कारतूस और धमकी भरे पत्र भेजने वाले आरोपी गिरफ्तार

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now