नई दिल्ली. दुनियाभर में कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन की दहशत के बीच टेंशन पैदा करने वाली एक और स्टडी सामने आई है. दावा किया जा रहा है कि ओमिक्रॉन का संक्रमण हवा के जरिए भी फैलता है. इमर्जिंग इंफेक्शियस डिजीज नामक पत्रिका में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार क्वारंटाइन होटल में दो मरीजों में ओमिक्रॉन की पुष्टि हुई है, वे दोनों पूरी तरह से वैक्सीन ले चुके थे. इस स्टडी ने दो कमरों के बीच ओमिक्रॉन वेरिएंट के हवा के जरिए ट्रांसमिशन ने स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा वायरस के तेजी से प्रसार पर जताई गई चिंताओं की पुष्टि की है. स्टडी के मुताबिक, मरीज A को 13 नवंबर को कोरोना पॉजिटिव पाया गया, जिसमें कोई लक्षण नहीं थे.
https://स्कूल शिक्षा विभाग के विज्ञापित पदों के परीक्षा परिणाम की वैधता में पुनः 6 माह की वृद्धि
बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया और उसे आइसोलेट कर दिया गया. वहीं, मरीज B को 17 नवंबर को हल्के लक्षण विकसित हुए और वह सार्स-कोव-2 पॉजिटिव पाया गया. हांगकांग विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने इमर्जिंग इंफेक्शियस डिजीज जर्नल में शुक्रवार को प्रकाशित एक अध्ययन में कहा कि सीसीटीवी कैमरा फुटेज में दिखाया गया है कि न तो दोनों मरीजों ने अपना कमरा छोड़ा और न ही किसी से कोई संपर्क था. केवल भोजन लेने के लिए या कोरोना जांच के लिए दरवाजे खोले गए थे. स्टडी इस ओर इशारा कर रही है कि हवा के जरिए ही संक्रमण फैला है. स्टडी में कहा गया है कि दरवाजा खोलने की वजह से ओमिक्रॉन का वायरस हवा के माध्यम से एक से दूसरे में पहुंचा होगा. कॉरिडोर में एयरबोर्न ट्रांसमिशन की वजह से ही वायरस फैला.
https://शिक्षक परिवार को कारतूस और धमकी भरे पत्र भेजने वाले आरोपी गिरफ्तार









