আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 10वीं किस्त कब आएगी? जानिए संभावित तारीख

Published on: December 6, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को मिलने वाले 2000 रुपए जल्द ही बैंक अकाउंट में आ सकते हैं. हालांकि, इस बार कई किसानों को दो हजार रुपए की बजाए चार हजार रुपए मिलेंगे. गौरतलब है कि केंद्र सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए सालाना 6000 रुपए उनके बैंक खाते में सीधे भेजती है. अब तक किसानों के खाते में पीएम किसान सम्मान योजना की 9 किस्तों का पैसा आ चुका है. अब अगली यानी 10वीं किस्त का पैसा आने वाला है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक किसानों को 10वीं किस्त 15 दिसंबर तक भेजी जा सकती है. किसान योजना में उन किसानों को इस बार चार हजार रुपए की राशि भेजी जा सकती है, जिन्हें 9वीं किस्त के रुपए नहीं मिले हैं. ऐसे में इन लोगों को दोनों अमाउंट को मिलाकर कुल चार हजार रुपए भेजे जा सकते हैं.

https://सगाई समारोह में थूक लगाकर रोटी बना रहा था शख्स, गिरफ्तार

लिस्ट में ऐसे चेक करें अपना नाम

1. सबसे पहले आपको पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in पर विजिट करना होगा.

2. इसके होमपेज पर आपको Farmers Corner का ऑप्शन दिखाई देगा.

3. Farmers Corner सेक्शन के भीतर आपको Beneficiaries List के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा.

4. फिर आपको ड्रॉप डाउन लिस्ट से राज्य, जिला, उप जिला, ब्लॉक और गांव को सेलेक्ट करना होगा.

5. इसके बाद अपको Get Report पर क्लिक करना होगा. इसके बाद लाभार्थियों की पूरी लिस्ट सामने आ जाएगी, जिसमें आप अपना नाम चेक कर सकते हैं.

https://टीम इंडिया ने रचा इतिहास, 372 रनों से न्यूजीलैंड को हराकर दर्ज की सबसे बड़ी टेस्ट जीत

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now