नई दिल्ली. वेब सीरीज मिर्जापुर में मुन्ना भइया के पक्के दोस्त ललित का रोल निभाने वाले ब्रम्हा मिश्रा की मौत हो गई है. उनके साथी कलाकार दिव्येन्दु शर्मा ने खुद इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर दी है. इस दुःख भरी खबर को सुनने के बाद ब्रम्हा मिश्रा उर्फ ललित के फैंस में शोक की लहर दौड़ गई है. अचानक से दिव्येन्दु ने Rip पोस्ट लिखते हुए ब्रम्हा मिश्रा की अपने साथ एक फोटो शेयर की है और लिखा है ‘Our Lalit Is No more” यानी के हमारा ललित अब जिंदा नहीं है. रिपोर्ट्स के मुताबिक 29 नवंबर को ब्रह्मा के सीने में अचानक दर्द शुरू हुआ था. बाद उन्होंने डॉक्टर से गैस की दवाई ली और घर वापस लौट आए. इस बीच उन्हें हार्टअटैक आया और उनका 32 साल की उम्र में निधन हो गया.
https://भारत पहुंचा ओमिक्रॉन, कर्नाटक में 2 संक्रमितों की पुष्टि
बता दें कि ब्रम्हा मिश्रा ने ‘मिर्जापुर’ वेब शो में ललित नाम के एक लड़के का किरदार निभाया था जो कालीन भइया के बेटे मुन्ना भइया का जिगरी दोस्त था. मिर्जापुर के दूसरे सीजन में ललित के नाम पर कई मीम्स भी बनाए गए थे. बता दें कि ब्रह्मा मिश्रा लंबे समय से मनोरंजन की दुनिया में एक्टिव हैं. उन्हें कई फिल्मों में भी देखा गया है. अक्षय कुमार की ‘केसरी’ में भी ब्रम्हा मिश्रा ने एक अफगानी का रोल प्ले किया था जो घायल सैनिकों को पानी पिलाने का काम करते देखे गए थे. इसके अलावा ‘मांझी’, ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’, ‘हसीन दुल्हनिया’, ‘मिर्जापुर’, ‘चोर चोर सुपर चोर’ जैसी प्रोजेक्ट में काम किया था.
https://2022 Apache RTR 200 4V भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स










