আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

Moto G31 भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

Published on: November 30, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. मोटोरोला इंडिया ने अपने नए स्मार्टफोन Moto G31 को भारत में लॉन्च कर दिया है. इसकी शुरुआती कीमत 12,999 रुपए है. इस कीमत में 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट मिलेगा. वहीं 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएट की कीमत 14,999 रुपए रखी गई है. मोटो G31 को बेबी ब्लू और मैटोराइट ग्रे कलर में खरीदा जा सकेगा. इसमें एंड्रॉयड 11 दिया गया है. इसमें 6.4 इंच की फुल एचडी प्लस OLED पंचहोल डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 60Hz है. फोन में मीडियाटेक हीलियो G85 प्रोसेसर के साथ ग्राफिक्स के लिए Arm Mali-G52 MC2 GPU, 6 जीबी तक रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज दी गई है.

https://WHO ने बताया- दुनिया के लिए कितना खतरनाक है नया वेरिएंट ओमिक्रॉन

इसमें तीन रियर कैमरे दिए गए हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/1.8 है। कैमरे के साथ क्वॉड पिक्सल टेक्नोलॉजी दी गई है. दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल है जिसका अपर्चर f/2.2 है. तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर है. फ्रंट में 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है. इसमें 5000mAh की बैटरी है जिसके साथ 20W की टर्बोपावर फास्ट चार्जिंग है. बैटरी बैकअप को लेकर 36 घंटे के बैकअप का दावा किया गया है. कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G LTE, FM रेडियो, 3.5mm का ऑडियो जैक, ब्लूटूथ v5, डु्अल बैंड वाई-फाई, यूएसबी टाईप-सी पोर्ट, जीपीएस और फिंगरप्रिंट सेंसर है.

https://फिल्म ‘83’ का ट्रेलर रिलीज, छा गए रणवीर-दीपिका

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now