नई दिल्ली. रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की फिल्म ’83’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है. भारत की पहली क्रिकेट विश्वकप जीत पर आधारित यह फिल्म उन असली हीरों के जीवन पर आधारित है, जिन्होंने देश के सपने को साकार किया था. ट्रेलर देशभक्ति से सराभोर करने वाला है. रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की ये फिल्म 1983 में क्रिकेट विश्व कप में हुई भारत की जीत की कहानी पर आधारित है. उस समय भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कपिल देव थे. 3.49 मिनट लंबे इस ट्रेलर में रणवीर सिंह और दीपिका पूरी तरह छा गए हैं.
https://‘अतरंगी रे’ का नया गाना ‘चका-चक’ रिलीज, धनुष को छेड़ती नजर आई सारा
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की ये फिल्म 24 दिसंबर 2021 को रिलीज होगी. बता दें कि फिल्म 83 में रणवीर सिंह, भारत के सुपरहीरो कपिल देव का किरदार निभा रहे हैं. दीपिका पादुकोण इस फिल्म में कपिल देव की पत्नी रोमी भाटिया के किरदार में हैं. उनके अलावा ताहिर राज भसीन, जीवा, साकिब सलीम, जतिन सरना, चिराग पाटिल, दिनकर शर्मा, निशांत दहिया, हार्डी संधू, साहिल खट्टर, अम्मी विर्क, आदिनाथ कोठारे, धैर्य करवा, आर बद्री और पंकज त्रिपाठी भी फिल्म में अहम किरदारों में नजर आएंगे.
https://टोकन वितरण की व्यवस्था में लापरवाही, सहकारी समिति प्रबंधक निलंबित










