আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

टीम इंडिया के हाथ से फिसली जीत, कानपुर टेस्ट ड्रॉ पर हुआ खत्म

Published on: November 29, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. भारत और न्यूजीलैंड के बीच कानपुर टेस्ट ड्रॉ पर समाप्त हुआ. भारत ने पहली पारी में 345 रन और न्यूजीलैंड ने 296 रन बनाए थे. भारत ने दूसरी पारी में सात विकेट पर 234 रन रन बनाकर पारी घोषित कर दी थी.284 रन के लक्ष्य के जवाब में कीवी टीम ने पांचवें दिन का खेल समाप्त होने तक 9 विकेट पर 165 रन बनाए और मैच ड्रॉ हो गया. लक्ष्य का पीछा करते हुए कीवी टीम की शुरुआत खराब रही. विल यंग 2 रन बनाकर आउट हुए. बाद विल सोमरविले और टॉम लाथम ने दूसरे विकेट के लिए 76 रन की साझेदारी निभाई. सोमरविले 36 रन बनाकर आउट हुए.

https://राज्यसभा के 12 सांसद निलंबित, संसद के बाकी सत्र में नहीं ले सकेंगे हिस्सा

बाद विलियम्सन और लाथम के बीच तीसरे विकेट के लिए 39 रन की साझेदारी हुई. लाथम को अश्विन ने क्लीन बोल्ड किया. विलियम्सन 24, रॉस टेलर 2, हेनरी निकोल्स 1, टॉम ब्लंडेल 2, काइल जेमीसन 5 और टिम साउदी 4 रन बनाकर आउट हुए.155 रन पर 9 विकेट गिर चुके थे. बाद रचिन रवींद्र ने एजाज पटेल के साथ समय बिताने की कोशिश की. ऐसा ही हुआ भी, दोनों ने 52 गेंदों का सामना किया और एक विकेट नहीं गिरने दिया. भारत की ओर से अश्विन ने 3, जडेजा ने 4 और अक्षर-उमेश ने एक-एक विकेट लिए. श्रेयस अय्यर को उनकी शानदार पारी के ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया.

https://‘अतरंगी रे’ का नया गाना ‘चका-चक’ रिलीज, धनुष को छेड़ती नजर आई सारा

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now