আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

राज्यसभा के 12 सांसद निलंबित, संसद के बाकी सत्र में नहीं ले सकेंगे हिस्सा

Published on: November 29, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. संसद के शीतकालीन सत्र के पहले ही दिन सोमवार को सदन के पिछले सत्र में अनुशासनहीनता करने वाले राज्यसभा के 12 सांसदों को बाकी बचे पूरे सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया. निलंबित किए गए सांसदों में कांग्रेस के 6, तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के 2, सीपीआई के 1, सीपीएम के 1 और शिवसेना के 2 सांसद शामिल हैं. निलंबित किए गए सांसदों में सीपीएम के एलामारम करीम और कांग्रेस की फूलो देवी नेतम, छाया वर्मा, आर बोरा, राजामणि पटेल, सैयद नासिर हुसैन और अखिलेश प्रसाद सिंह निलंबित किए गए.

https://‘अतरंगी रे’ का नया गाना ‘चका-चक’ रिलीज, धनुष को छेड़ती नजर आई सारा

टीएमसी की शांता छेत्री व डोला सेन, सीपीआई के विनय विश्वम और शिवसेना की प्रियंका चतुर्वेदी और अनिल देसाई भी बाकी बचे पूरे सत्र के लिए निलंबित कर दिए गए. कांग्रेस की सांसद छाया वर्मा ने कहा कि यह निलंबन अनुचित और अन्यायपूर्ण है. अन्य दलों के कई सदस्यों ने भी हंगामा किया था लेकिन अध्यक्ष ने मुझे निलंबित कर दिया. पीएम मोदी जैसा चाहते हैं वैसा ही कर रहे हैं क्योंकि उनके पास भारी बहुमत है. कांग्रेस सांसद रिपुन बोरा ने कहा कि यह पूरी तरह से अलोकतांत्रिक है, लोकतंत्र और संविधान की हत्या है. हमें सुनवाई का अवसर नहीं दिया गया है. यह एकतरफा, पक्षपाती, प्रतिशोधी निर्णय है. विपक्षी दलों से सलाह नहीं ली गई.

https://फिर मिल रहा है सस्ता सोना खरीदने का मौका, जानें कैसे करें निवेश

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now