नई दिल्ली. नए अफ्रीकी कोरोना वायरस वेरिएंट B.1.1529 से खलबली मच गई है. केंद्र सरकार ने देश में अलर्ट जारी किया है. केंद्र सरकार ने भी राज्यों को चिट्ठी लिखी है. केंद्र सरकार ने निर्देश जारी किया है कि एयरपोर्ट्स पर कड़ी जांच हो. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने कहा कि नया वेरिएंट मिला है. दक्षिण अफ्रीका में कोरोना वायरस नए म्यूटेशन के साथ मिला है. कोरोना के वेरिएंट के अभी तक 100 जीनोम सीक्वेंस मिले हैं. उनपर शोध जारी है. अभी इस नतीजे पर पहुंचना मुश्किल है कि नया म्यूटेशन कितना खतरनाक है और उसका हमारे इम्यून सिस्टम पर क्या असर होगा.
https://डायल 112 के ड्राइवर की धारदार हथियार से हत्या, जांच में जुटी पुलिस
डब्ल्यूएचओ के मुताबिक, अगले कुछ दिनों में कोरोना वायरस वेरिएंट B.1.1529 पर कुछ कह पाना संभव होगा. फिलहाल इसको VE टैग दिया गया है. आगे Variant Of Concern जैसा होगा उस हिसाब से इसको ग्रीक नाम दिया जाएगा. फिलहाल यही कहा जा सकता है कि इसका प्रसार रोका जाना चाहिए क्योंकि ये जितना प्रसारित होगा, उतना ही म्यूटेट होगा. अपनी वैक्सीन डोज लें और सुरक्षित रहें. केंद्र सरकार ने राज्यों को अलर्ट किया है. सरकार ने राज्यों को निर्देश दिए हैं कि सभी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की कड़ी जांच करें. दक्षिण अफ्रीका, हॉन्ग-कॉन्ग और बोत्सवाना से सीधे आने वाले यात्रियों की कड़ी स्क्रीनिंग की जाए. केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने राज्यों को चिट्ठी भेजी है.
https://नया बजट स्मार्टफोन Tecno Spark 8 भारत में लॉन्च, जानिए कीमत









