नई दिल्ली. एक अजीबोगरीब वाकया सामने आया है जहां एक बैल ने डेढ़ लाख का मंगलसूत्र निगल लिया. नौ दिन बाद उसके पेट से निकालने के लिए ऑपरेशन तक करना पड़ गया. घटना पोला के दिन की बताई गई है. महाराष्ट्र के अहमदनगर के एक गांव में एक किसान ने पोला के दिन अपने बैल को पूरे गांव में घुमाया और घर पर उसकी पूजा की. पूजा के समय थाली में किसान की पत्नी ने सोने का मंगलसूत्र रख दिया तभी बिजली चली गई. बिजली जाते ही किसान की पत्नी अंदर मोमबत्ती लेने गई इतने में बैल मिठाई के साथ सोने का मंगलसूत्र भी निगल गया.
http://राशनकार्ड नवीनीकरण के दौरान अपात्र पाए गए कार्डधारी तहसीलदार से कर सकते हैं अपील
पत्नी ने जब यह बात किसान को बताई तो किसान ने बैल के मुंह को टटोला लेकिन तब तक मंगलसूत्र बैल के पेट में पहुंच चुका था. ग्रामीणों की सलाह पर किसान ने इंतजार किया कि हो सकता है गोबर में मंगलसूत्र निकले. करीब 8 दिन किसान ने बैल के गोबर में मंगलसूत्र खोजा पर मंगलसूत्र नहीं मिला. अंत में किसान बैल को लेकर डॉक्टर के पास गया. जांच में पता चला कि मंगलसूत्र बैल के रेटिकुलम में फंसा हुआ है. इसके बाद डॉक्टर ने 9 सितंबर को बैल का ऑपरेशन किया और मंगलसूत्र निकाला. बैल को टांके लगाए गए हैं.
http://VIDEO : मुरली अग्रवाल द्वारा रचित गणेशा गीत बना हर महफिल की रौनक









