नई दिल्ली. कानपुर टेस्ट का पहला दिन खराब रोशनी के कारण समय से पहले समाप्त कर दिया गया. भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और स्टंप्स तक चार विकेट खोकर 258 रन बनाए. श्रेयस अय्यर 75 और रवींद्र जडेजा 50 रन बनाकर नाबाद हैं. टीम इंडिया की तरफ से शुभमन गिल और मयंक अग्रवाल ने पारी की शुरुआत की. मयंक अग्रवाल और शुभमन गिल ने पहले विकेट के लिए 21 रन जोड़े. मयंक महज 13 रन बनाकर काइल जेमीसन के शिकार बने.
https://मवेशी काटते वीडियो वायरल, मामूली कार्रवाई के विरोध में बसना बंद
इसके बाद उतरे चेतेश्वर पुजारा ने दूसरे विकेट के लिए गिल के साथ अर्धशतकीय साझेदारी की. शुभमन गिल 93 गेंद पर 52 रन बनाकर आउट हुए. इस दौरान उन्होंने 5 चौके और 1 सिक्स लगाया. चेतेश्वर पुजारा 26 रन ही बना सके, रहाणे महज 35 रन बनाकर आउट हुए. हालांकि इसके बाद श्रेयस अय्यर (75*) और रविंद्र जडेजा (50*) ने मिलकर पारी को संभाला और अपने-अपने अर्धशतक पूरे किए. दोनों के बीच अभी तक 113 रनों की अटूट साझेदारी हो चुकी है. न्यूजीलैंड की तरफ से काइल जेमीसन सबसे सफल गेंदबाज रहे और तीन विकेट झटके.
https://ASI समेत 4 लोगों ने घर में घुसकर की बुजुर्ग दंपती की पिटाई, SP ने किया निलंबित











