महासमुंद. बसना थाना क्षेत्र के जगदीशपुर मार्ग में आज सुबह वेन और बाइक भिड़ गए. घटना में 5 घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए बसना सीएचसी में भर्ती कराया गया है. थाना प्रभारी वीणा यादव ने बताया कि घटना सुबह करीब 9 बजे की है. वेन क्रमांक सीजी 06 ई 0929 जगदीशपुर से बिलाईगढ़ की ओर जा रही थी. जबकि बिना नंबर की बाइक जगदीशपुर से बसना की ओर आ रही थी. इस दौरान रसोड़ा के पास दोनों में आमने-सामने भिड़ंत हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पीछे बैठा बाइक सवार वेन का सामने का शीशा तोड़कर अंदर घुस गया. बाइक में भतकुंदा निवासी अरूण पटेल और अमरू पटेल और वेन में चालक अनिल पटेल व बानीपाली निवासी अनसुईया पटेल पति अनिल पटेल और सगुन कुंवर पति जगदीश पटेल सवार थे. सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है.
http://मोबाइल टैरिफ बढ़ने पर प्रियंका बोलीं- अमीर दोस्तों के फायदे के लिए जनता की जेब काट रही भाजपा
आरंगी सोसायटी में 250 कट्टा पुराना धान जब्त
महासमुंद. धान खरीदी के पहले दिन पिथौरा विकासखंड के आरंगी सोसायटी में गोपनीय सूचना मिलने पर पुराना धान जब्त किया गयाम. अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पिथौरा बीएस मरकाम के अनुसार धान खरीदी के पहले दिन आरंगी सोसायटी में ग्राम बरनईदादर के सुशीला पति बलराम द्वारा 250 कट्टा पुराना धान खपाने की सूचना पर जब्ती की कार्रवाई की गई.
http://राजधानी में मिली महिला और बच्चे की अधजली लाश, जांच में जुटी पुलिस







