আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

NZ के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हुए केएल राहुल, इस खिलाड़ी को मिली जगह

Published on: November 23, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले से ठीक पहले बड़ा झटका लगा है. ओपनर केएल राहुल चोट के चलते पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह सूर्यकुमार यादव को टीम में शामिल किया गया है.  बीसीसीआई द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक केएल राहुल की बाईं जांघ में मांसपेशियों में खिंचाव हुआ था, जिसके चलते वह पूरी टेस्ट सीरीज से बाहर हो गई हैं. केएल राहुल की जगह सूर्यकुमार यादव को टीम में शामिल किया गया है.

https://नहीं आई बारात तो दूल्हे के घर पहुंच गई दुल्हन, मां के साथ दिया धरना

केएल राहुल को आराम दिया गया है, जिसके बाद वह एनसीए में तैयारियां करेंगे और अगले महीने शुरू होने वाले साउथ अफ्रीका के दौरे के लिए फिट होंगे. बता दें कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच कुल दो टेस्ट खेले जाने हैं. पहला मैच 25 नवंबर से कानपुर में शुरू होगा और दूसरा मैच मुंबई में 3 दिसंबर को शुरू होगा. अजिंक्य रहाणे पहले मैच में टीम की कमान संभालेंगे, लेकिन दूसरे मैच में विराट कोहली की वापसी होगी.

https://Vodafone Idea के प्रीपेड प्लान्स भी हुए महंगे, जानिए नई दरें

भारतीय टेस्ट टीम

अजिंक्य रहाणे (कप्तान), चेतेश्वर पुजारा (उपकप्तान), सूर्यकुमार यादव, मयंक अग्रवाल, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, आर अश्विन, अक्षर पटेल, जयंत यादव, इशांत शर्मा, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now