আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

डुकाटी की नई फ्लैगशिप सुपरबाइक भारत में लॉन्च, जानिए कीमत

Published on: November 23, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. Ducati India ने अपनी नई फ्लैगशिप सुपरबाइक Panigale V4 SP को भारत में लॉन्च कर दिया है. भारतीय बाजार में नई Ducati Panigale V4 SP मोटरसाइकिल की एक्स-शोरूम कीमत 36,07,000 लाख रुपए रखी गई है. नई Ducati Panigale V4 SP स्टैंडर्ड Panigale V4 S से कई मायनों में अलग है. इसमें डेडिकेटेड लाइवरी, बिलेट से मशीनीकृत स्टीयरिंग हेड, अलग इक्यूप्मेंट और एक रेस-ट्यून इंजन मिलता है. बाइक नई “विंटर टेस्ट” लाइवरी के साथ आती है जो MotoGP और SBK चैंपियनशिप के प्री-सीजन टेस्टिंग में इस्तेमाल की जाने वाली Ducati Corse बाइक से प्रेरित है. यह इसे स्टैंडर्ड Panigale V4 S से अलग बनाती है. इसमें फेयरिंग्स के मैट ब्लैक, मार्चेसिनी फोर्ज्ड मैग्नेशियम व्हील्स के साथ, और कॉन्ट्रास्ट ब्राइट रेड एक्सेंट हैं जो ब्रश एल्यूमीनियम टैंक से दिखाई देते हैं.

https://पाकिस्तान के F-16 को मार गिराया था, ग्रुप कैप्टन अभिनंदन को मिला वीर चक्र

जो चीजें इसे सही मायने में ट्रैक-रेडी मशीन बनाते हैं, उनमें कार्बन फ्रंट मडगार्ड और बिलेट एल्युमीनियम में एडजस्टेबल राइडर फुटपेग शामिल हैं. फुटपेग को राइडर सीट पर अपने पोजिशन के हिसाब से सेट कर सकता है. इसमें कई ट्रैक डेज ओरिएंटेड एक्सेसरीज जैसे कि ओपन कार्बन क्लच कवर, लाइसेंस प्लेट होल्डर और मिरर को हटाने के लिए कैप मिलता है. इसके साथ ही जीपीएस मॉड्यूल के साथ डुकाटी डेटा एनालाइजर+ (DDA+) टेलीमेट्री किट मिलती है, जो राइडर को पेशेवर रूप से परफॉर्मेंस का विश्लेषण करने में मदद करते हैं. इस बाइक में एक 1,103 cc Desmosedici Stradale इंजन मिलता है. यह इंजन 13,000 rpm पर 214 hp की अधिकतम पावर और 9,500 rpm पर 12.6 Kgm पीक टॉर्क जेनरेट करता है.

https://सपना चौधरी ने फिर मचाया धमाल, डांस का ये वीडियो हुआ वायरल

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now