আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

राशिफल : बुध और सूर्य बनाएंगे बुधादित्य योग, जानिए आपके लिए कैसा रहेगा आज का दिन

Published on: November 21, 2021
---Advertisement---

नवंबर माह के चौथे सप्ताह 22 से 28 नवंबर तक कई प्रमुख त्योहार मनाए जाएंगे. इस सप्ताह अंगारक गणेश चतुर्थी और कालभैरव अष्टमी का पर्व मनाया जाएगा. ज्योतिषीय नजरिए से देखें तो इस सप्ताह चंद्रमा मिथुन से लेकर सिंह राशि तक का चक्र पूरा करेगा. इस सप्ताह 3 बार सर्वार्थसिद्धि नाम का शुभ योग बनेगा. 2 बार अमृत सिद्धि नाम का शुभ योग बनेगा. ग्रहों की स्थिति के कारण कई शुभ-अशुभ योग इस सप्ताह में बनेंगे. इनका असर सभी 12 राशियों पर दिखाई देगा. जानिए आपके लिए कैसा रहेगा आज का दिन..

ॐ सूर्याय नमः 21 नवम्बर रविवार

मार्गशीर्ष-अगहन शुक्लपक्ष द्वितिया

मेष : दिन की शुरुआत प्रसन्नता के साथ होनेवाली है. परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा. नौकरी में अच्छा धनलाभ होगा, प्रमोशन होने के संकेत मिल रहे है. व्यापारियों के लिए लाभ की स्थिति बनी हुई है.

वृषभ : आपका पूरा दिन उत्साह से भरपूर रहने वाला है. परिवार के लोगों के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे. कामकाज में आपको अच्छा धनलाभ होगा. आर्थिक पक्ष आपका मजबूत रहेगा. आप दिन अच्छा व्यतीत होगा. आपका भाग्य अच्छा रहेगा.

https://बाथरूम में कैमरा लगाकर युवतियों के बनाए अश्लील वीडियो, आरोपी गिरफ्तार

मिथुन : आपको कार्य क्षेत्र में अच्छी सफलता प्राप्त होगी. आपका धन सही कार्यों में खर्च होगा. छात्र परीक्षाओं में अच्छा प्रदर्शन करेंगे परन्तु मन में डर भी बना रहेगा. छात्र पढाई में अच्छा प्रदर्शन करेंगे. किसी को उधार देने से बचें. व्यवसाय और धन के लिए दिन मिला-जुला रहेगा.

कर्क : भाग्य का भरपूर साथ मिलने वाला है. नौकरी में पदोन्नति की सम्भावना है और कार्य क्षेत्र में लाभ की स्थिति बनी रहेगी. घर-परिवार में किसी प्रकार का शुभ आयोजन होगा, उसमे आप शिरकत करेंगे. पूरा दिन मौज-मस्ती में व्यतीत होने वाला है.

सिंह : आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है, जिसके कारण आप अपना पूरा दिन बेचैनी में व्यतीत करेंगे. कामकाज में किसी का साथ आपको लाभ की प्राप्ति करवाएगा. आप अपनी कार्य योजनाओं को अपनी इच्छानुसार पूरा करेंगे.

कन्या : आपको भाग्य का पूरा साथ प्राप्त होगा. व्यापार-व्यवसाय के लिए दिन बढ़िया रहेगा. व्यापारी वर्ग को विशेष रूप से अच्छे फल प्राप्त होंगे, जिससे धन लाभ के योग बनेंगे. आपके कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा बदलाव आ सकता है. परिवार की तरफ से आप बेफिक्र रहेंगे.

तुला : आप बेचैनी महसूस करेंगे. आपका खराब स्वास्थ्य आपकी बेचैनी का कारण होगा. छात्रों का मन पढाई में नहीं लगेगा. नौकरी करनेवाले लोग नौकरी में आने वाली बाधाओं से परेशान रहेंगे. व्यापारी वर्ग के लिए हालात थोड़े सामान्य बने रहेंगे.

https://राजस्थान की सियासत में बड़ी हलचल, गहलोत कैबिनेट के सभी मंत्रियों ने दिया इस्तीफा

वृश्चिक : रविवार का दिन रुपये-पैसे के लिए काफी अहम रहेगा, धन से संबंधित मामले अच्छे रहेंगे. अपने पुराने मित्र से वार्तालाप हो सकती है. मन प्रसन्न रहेगा. दिन बहुत अच्छा व्यतीत नहीं होगा, संघर्षपूर्ण स्थिति का सामना करना पड़ेगा.

धनु : भाग्य का पूरी तरह से तो साथ नहीं मिलने वाला परन्तु आपके कोई कोर्ट-कचहरी से संबंधित मामले है तो उनमे थोड़ी राहत आपको मिल सकती है. भाग्य आपका साथ देगा. मानसिक सुस्ती आज आपकी खत्म हो जाएगी और आपको हर तरफ से शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी.

मकर : आप अपने परिवार का ध्यान रखेंगे और उनकी जरूरतों को पूरा करने का प्रयास करेंगे. परिवार के लोगों के लिए आप अपने बिज़ी शेड्यूल में से भी समय निकालेंगे, उनके साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे. छात्रों को परीक्षा आदि में सफलता मिलने वाली है.

कुंभ : दिन कामकाज के क्षेत्र में लाभदायक सिद्ध होगा. आपका सभी के साथ मधुर व्यवहार रहेगा. व्यवसाय में लाभदायक स्थिति रहेगी. लोगों से सम्मान प्राप्त होगा. नौकरी में भी अपने वरिष्ठ अधिकारियों से प्रशंसा मिलेगी. पदोन्नति भी हो सकती है.

मीन : आप अपने कार्यक्षेत्र में सबके साथ अच्छे से पेश आएंगे. अपने सहकर्मियों का सहयोग आपको समय-समय पर मिलता रहेगा. आप अच्छा धन लाभ कमाने में कामयाब होंगे. पारिवारिक सुख अच्छा मिलेगा. संतान की तरफ ध्यान दें.

https://VIDEO : छक्का पड़ने के बाद शाहीन अफरीदी ने बांग्लादेशी बल्लेबाज को मारी बॉल

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now