नई दिल्ली. पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच खेली जा रही टी-20 सीरीज के दूसरे मुकाबले की एक घटना ने ट्विटर पर हल्ला मचा दिया है. दरअसल, ढाका में खेले गए दूसरे टी-20 मुकाबले में पाकिस्तानी गेंदबाज शाहीन अफरीदी ने एक ऐसा थ्रो मारा, जिसके चलते बांग्लादेश बल्लेबाज अफीफ हुसैन बुरी तरह कराह उठे. शाहीन ने यह थ्रो तब फेंका, जब अफीफ क्रीज के अंदर थे और थ्रो की कोई जरूरत नहीं थी. मैच की पहली इनिंग के तीसरे ओवर में यह घटना घटी. शाहीन ने गेंद फेंकी और अफीफ ने उस बॉल को डिफेंड किया.
https://‘अंतिम’ का नया गाना ‘कोई तो आएगा’ रिलीज, एक्शन में सलमान खान
गेंद जैसे ही शाहीन के पास पहुंची उन्होंने फौरन उसे सीधे अफीक की ओर थ्रो कर दिया. गेंद लगते ही अफीफ गिर गए और दर्द से तड़पने लगे. उन्हें लंगड़ाकर चलते हुए भी देखा गया. सोशल मीडिया यूजर्स शाहीन की इस हरकत पर उन्हें ट्रोल कर रहे हैं. यूजर्स का कहना है कि शाहीन ने जानबूझकर यह गेंद मारी. दरअसल, हुआ कुछ यूं था कि शाहीन की इससे पहले वाली गेंद पर अफीफ ने जोरदार सिक्स जड़ दिया. शाहीन इस छक्के को पचा नहीं पाए और अगली गेंद जब उनके हाथ आई तो उन्होंने गुस्से में उसे अफीफ की तरफ दे मारा. हालांकि बाद में कप्तान बाबर आजम और अफरीदी ने खुद भी उनका हालचाल पूछा. कुछ देर में वे ठीक हुए और फिर बल्लेबाजी करने लगे.
https://तीन अस्पतालों ने बताया मृत, पोस्टमार्टम से पहले मॉर्चरी में चलने लगी सांसें
Shaheen Afridi did this after he hit a six by Afif Hossain !!! Not a good Cricket behavior !!!#ShaheenShahAfridi #BANvsPAK#PakvsBan #BANvPAK #PAKvBANpic.twitter.com/scnma8px6Z
— Cricket Hotspot (@AbdullahNeaz) November 20, 2021











