আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

RCB को झटका, एबी डिविलियर्स ने क्रिकेट से लिया संन्यास

Published on: November 19, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर एबी डिविलियर्स ने क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है. उन्होंने संन्यास का ऐलान करते हुए लिखा- यह एक अविश्वसनीय यात्रा रही है, लेकिन मैंने सभी क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया है. मैंने अपने बैकयार्ड में बड़े भाइयों के साथ क्रिकेट खेलना शुरू किया तब से ही मैंने पूरे आनंद और बेखौफ अंदाज के साथ इस खेल को खेला है. अब 37 साल की उम्र में वह लौ अब उतनी तेजी से नहीं जलती. क्रिकेट से संन्यास लेने से पहले उन्होंने अपनी आईपीएल टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से बात की.

https://अभिषेक-चित्रांगदा की फिल्म ‘बॉब बिस्वास’ का ट्रेलर रिलीज, क्राइम-थ्रिलर और सस्पेंस से है भरपूर

बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि में बाकी जीवन आरसीबियन रहने वाला हूं. आरसीबी का प्रत्येक व्यक्ति मेरे लिए परिवार की तरह है, लोग आएंगे और जाएंगे लेकिन जो प्यार और सम्मान आरसीबी ने दिया वह हमेशा बरकरार रहेगा, मैं अब आधा भारतीय बन गया हूं जिसका मुझे गर्व है. बता दें कि डीविलियर्स ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से मई 2018 में ही संन्यास ले लिया था. उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के लिए 114 टेस्ट, 228 वनडे और 78 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं. टेस्ट में डीविलियर्स ने 50.66 की औसत से 8765 रन, वनडे में 53.50 की औसत से 9577 रन और टी-20 में 26.12 की औसत और 135.16 के स्ट्राइक रेट से 1672 रन बनाए हैं.

https://काले कृषि कानूनों की वापसी की घोषणा लोकतंत्र की जीत : विनोद

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now