आज कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है. आज वैकुंठ चतुर्दशी का पर्व मनाया जाएगा. सूर्योदय से दिन भर भरणी नक्षत्र रहेगा. भरणी नक्षत्र होने से पद्म नाम का शुभ योग बन रहा है. इस दिन सूर्य वृश्चिक राशि में, चंद्रमा मेष राशि में, मंगल और बुध तुला राशि में, गुरु और शनि मकर राशि में, शुक्र धनु राशि में, राहु वृष राशि में, केतु वृश्चिक राशि में रहेंगे. जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन..
ॐ सूर्याय नमः 18 नवम्बर गुरुवार
कर्तिक शुक्ल चतुर्दशी त्रिपुरारी पूर्णिमा
मेष : गणेश जी कहते हैं कि आपके लिए सुनहरे पल लेकर आया है. आपके कामों की तारीफ हो सकती हैं. आपको अपने व्यवसाय के लिए कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला सीखनी होगी. किरायेदारी से जीविका चलाने वाले लोगों को अपना पैसा मिल सकता है.
वृषभ : गणेश जी कहते हैं कि आप अपनी प्रतिभा से लोगों को प्रभावित करेंगे. अपने अंदर छिपी ऊर्जा को बाहर निकालने की आवश्यकता है. आप सूझ-बूझ से काम लेंगे तो ज्यादा धन कमा सकते हैं. ऑफिस का काम घर पर कर रहे लोगों से सीनियर खुश रहेंगे.
https://भारत ने न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हराया, सीरीज में 1-0 की बढ़त
मिथुन : गणेश जी कहते हैं कि आपके लिए दिन शुभ और उन्नति कारक है. नए लोगों से मुलाकात के बाद आपके जीवन को नई दिशा मिलेगी. राजनीतिक प्रभाव बढ़ेगा. आप अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने के निरंतर प्रयास करेंगे. मेहनत के मुताबिक लाभ नहीं होने से निराशा हो सकती है.
कर्क : गणेश जी कहते हैं कि आप अपने सौंदर्य पर खास ध्यान देंगे. किसी बड़ी हॉबी को पूरा करने में अपना पूरा दिन बिता सकते हैं. संतान की ओर से खुशखबरी मिलने के संकेत हैं. व्यापार में लाभ मिल सकता है. बेरोजगारों को इच्छित नौकरी मिल सकती हैं.
सिंह : गणेश जी कहते हैं कि दिन आपके लिए अच्छा रहेगा. सामाजिक क्षेत्र में आपकी दिलचस्पी बढ़ने के संकेत हैं. आप अपना दायरा बढ़ा सकते हैं. कोई नया आइडिया आप अपने व्यापार में लगाएंगे. अटकी योजना को फिर से शुरू करने का सही समय है. लेन-देन से जुड़े कार्य पूरे कर सकते हैं.
कन्या : गणेश जी कहते हैं कि आपके लिए दिन बहुत अच्छा परिणाम देने वाला है. दूसरों से सहयोग पाना आपके लिए आसान होगा. किसी कलात्मक कार्य में अपने हाथ आजमाएंगे और उससे धन पाएंगे. महिलाएं नए कपड़े या घर का कुछ समान खरीदने के लिए शॉपिंग पर जा सकती हैं.
तुला : गणेश जी कहते हैं कि आपको किस्मत का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा. नए लक्ष्य को निर्धारित करने के लिए दिन शुभ है. आमदनी बढ़ाने के लिए किया जा रहा प्रयास अब सफल होता नजर आ रहा है. पुराने कर्जों से छुटकारा मिलेगा. जीवनसाथी आपसे प्रभावित होगा.
https://रोल में ढलने के लिए तापसी ने किया ऐसा काम, जानकर हैरान रह जाएंगे!
वृश्चिक : गणेश जी कहते हैं कि दिन आपके लिए शांतिपूर्ण रहेगा. अपने व्यापार में बुद्धि का इस्तेमाल करेंगे जिससे आपका कार्य बिगड़ने से बच जाएगा. पैसों को लेकर आपकी चिंता दूर हो सकती है. देश से बाहर जाने का विचार बना सकते हैं.
धनु : गणेश जी कहते हैं कि दिन आपके लिए नई सौगात लेकर आया है. कारोबारियों के लिए दिन अच्छा बीतेगा. लोगों की मदद से आपकी इनकम बढ़ेगी. प्रोफेशनल क्षेत्र में एक ही तरह का काम करते-करते थोड़ी सी बोरियत हो सकती है. मेहनत के बल पर कठिन काम को भी आसानी से पूरा कर लेंगे.
मकर : गणेश जी कहते हैं कि आप जिंदगी के प्रति अपने नजरिए को बहुत ही सकारात्मक पाएंगे. समय की अनुकूलता का आभास होगा. व्यवसायिक गतिविधियों में मन मुताबिक कॉन्ट्रैक्ट मिलने की संभावना है. किसी फ्रैंड की मदद से रुका हुआ काम पूरा हो जाएगा.
कुंभ : गणेश जी कहते हैं कि आप अपने कार्य क्षेत्र में अच्छा लाभ पा सकते हैं. मन के मुताबिक रिजल्ट मिलेगा. संतान के लिए कोई प्रापर्टी ले सकते हैं. हवाई यात्रा का योग बनता हुआ दिखाई दे रहा है. कुंवारों की शादी तय हो सकती है.
मीन : गणेश जी कहते हैं कि आपका दिन मंगलमय होगा. जीवनसाथी बिजनेस करने की इच्छा जाहिर कर सकता है. सोचे हुए कार्यों की गति मजबूत रहेगी. करियर से संबंधित कुछ नए और रोचक ऑफर आपको मिल सकते हैं. धन के मामले में धैर्य बनाकर रखें.
https://उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, बिजली बिल में अतिरिक्त सुरक्षा निधि हुई आधी











