আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

भारत ने न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हराया, सीरीज में 1-0 की बढ़त

Published on: November 17, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. भारत ने न्यूजीलैंड को टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में 5 विकेट से हरा दिया. इसी के साथ तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. जयपुर के स्वाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने 165 रनों के लक्ष्य को 19.4 ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया. लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने पहले 5 ओवर में बिना विकेट के 50 रन बना लिए थे. बाद केएल राहुल 15 रन बनाकरमिचेल सैंटनर की गेंद पर आउट हुए. बाद कप्तान रोहित शर्मा 48 रन बनाकर आउट हुए. उन्होंने दूसरे विकेट के लिए सूर्यकुमार यादव के साथ 59 रन जोड़े. रोहित का विकेट बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट को मिला.

https://रोल में ढलने के लिए तापसी ने किया ऐसा काम, जानकर हैरान रह जाएंगे!

सूर्यकुमार यादव ने 62 रनों की पारी खेली. श्रेयस अय्यर 5 और वेंकटेश अय्यर 4 रन बनाकर आउट हुए. टीम को अंतिम ओवर में 10 रन बनाने थे. डेरिल मिचेल के ओवर में अय्यर ने चौका जड़ा. उन्होंने 2 वाइड गेंद भी डाली. ऋषभ पंत (17*) और अक्षर पटेल (1*) नाबाद लौटे. पंत ने चौथी गेंद पर चौका लगाकर जीत दिलाई. इससे पहले कप्तान भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया. मार्टिन गुप्टिल और मार्क चैपमैन के अर्धशतकों की मदद से न्यूजीलैंड ने 164 रन बनाए. गुप्टिल ने 42 गेंद में 70 और चैपमैन ने 50 गेंद में 63 रन की पारी खेली. एक समय पर लग रहा था कि न्यूजीलैंड टीम 180 पार का स्कोर बनाएगी, लेकिन आर अश्विन ने एक ही ओवर में दो विकेट लेकर रनगति पर अंकुश लगाया. अश्विन और भुवनेश्वर ने 2-2 विकेट लिए. चाहर और सिराज को 1-1 विकेट मिला.

https://उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, बिजली बिल में अतिरिक्त सुरक्षा निधि हुई आधी

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now