नई दिल्ली. तमिलनाडु के कुड्डालोर जिले में रहने वाले एक पुलिसकर्मी ने भूत के डर से अपने सरकारी घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है. रिपोर्ट के अनुसार जान देने वाले पुलिसकर्मी का नाम प्रभाकरण है. मृतक के परिवार ने बताया कि प्रभाकरण को हमेशा भूतों का डर सताता रहता था, शायद इसलिए ही उसने खुदकुशी की. मृतक प्रभाकरण के परिवार में उनकी पत्नी और दो बच्चे हैं. परिजनों का कहना है कि प्रभाकरण स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं जूझ रहा था. उसका इलाज भी चल रहा था. उसे अक्सर बुरे सपने आते थे, जिसकी वजह से वो काफी डर जाता है.
https://पिथौरा प्रेस क्लब का कल दिवाली मिलन और सम्मान समारोह
पिछले कुछ दिनों से उसे एक सपना बार-बार आ रहा था, जिसमें वो एक जली हुई महिला का गला घोंट रहा है. इससे छुटाकार पाने के लिए उसने ज्योतिषियों की मदद भी ली थी. उसने 15 दिन की छुट्टी लेकर खुद को पूजा करने वाले कमरे में बद कर लिया था. जिस समय प्रभाकरण ने आत्महत्या की उस वक्त घर पर कोई नहीं था. उसकी पत्नी और बच्चे एक शादी समारोह में हिस्सा लेने गए थे. कुछ समय के बाद जब प्रभाकरण का परिवार शादी से वापस लौटा, तो उन्होंने प्रभाकरण को फांसी के फंदे पर झूलता पाया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस इसकी जांच कर रही है कि क्या वास्तव में प्रभाकरण ने भूतों के डर से खुदकुशी की.
https://Honda Grazia125 Repsol Team Edition भारत में लॉन्च, मिलेगा ज्यादा माइलेज









