रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज दुर्ग जिले के विकासखण्ड पाटन के ग्राम बटरेल में लगभग 20 करोड़ रुपए के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया. मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर बटरेल में लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि किसानों के हितों के प्रति सरकार संकल्पित है. अभी किसानों का धान 1815 और 1835 रुपए में खरीदा जा रहा है. बजट में प्रावधान कर योजना के तहत शेष राशि किसानों को हस्तांतरित की जाएगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने बोनस देने वाले राज्यों से धान खरीदी पर प्रतिबंध लगाया है. इस संबंध में केंद्र से लगातार छत्तीसगढ़ की विशिष्ट स्थिति को देखते हुए अनुरोध किया गया है कि हमें किसानों को 2500 रुपए में धान खरीदने की अनुमति दें. पंजाब और हरियाणा में किसान तीन फसल लेते हैं.
http://रिकोकला में धान खरीदी केंद्र न खोलने से 41 गांवों के किसान नाराज, आंदोलन का चौथा दिन
हमारे यहां तो किसान केवल एक ही फसल लेते हैं इसलिए किसानों को धान का पर्याप्त दाम मिलना चाहिए ताकि किसान पूरी तरह संतुष्ट हों. उन्होने कहा कि ओड़िशा में कालियन और तेलंगाना में रायतु योजना है. इनके माध्यम से वहां किसानों के हितों का ध्यान रखा जा रहा है. छत्तीसगढ़ में भी इसी तरह से योजना बनाकर किसानों को शेष राशि हस्तांतरित करेंगे. जैविक खेती का अच्छा बाजार उपलब्ध है, यदि किसी कारण से बाजार की उपलब्धता नहीं हो पा रही है तो सरकार इसे क्रय करेगी. मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर बटरेल के स्वास्थ्य केंद्र के उन्नयन कार्य व जीर्णोद्धार कार्य का शुभारंभ किया. साथ ही 2 करोड़ 43 लाख की लागत से बने झींट स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण भी किया. श्री बघेल ने इस अवसर पर 300 दिव्यांगजनों को सामग्री और बच्चों को जाति प्रमाणपत्र का भी वितरण किया. मोरिद एवं खुदमुदा स्वास्थ्य केंद्रों के लोकार्पण के साथ ही उन्होंने रानीतराई, गाड़ाडीह एवं अचानकपुर केंद्र का भूमिपूजन भी किया.
http://तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलटी, मां-बेटे की मौत







