আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

राशिफल : सूर्य के राशि परिवर्तन से चमकेंगे सितारे, जानिए कैसा होगा आपका दिन

Published on: November 16, 2021
---Advertisement---

आज कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है. रेवती नक्षत्र आज दिन भर रहेगा. रेवती नक्षत्र होने से शुभ नाम का योग बन रहा है. इस योग का असर सभी राशियों पर दिखाई देगा. आज सूर्य राशि बदलकर तुला से वृश्चिक में प्रवेश करेंगे, रात को चंद्रमा मीन राशि से निकलकर मेष में प्रवेश करेगा. इन दोनों ग्रहों के राशि परिवर्तन का असर सभी राशियों पर शुभ-अशुभ रूप से देखने को मिलेगा. जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन..

ॐ सूर्याय नमः 16 नवम्बर मंगलवार

कार्तिक शुक्ल पक्ष द्वादशी तिथि

मेष : मेष राशि के जातक मंगलवार के दिन अपना काम ईमानदारी से करेंगे. आपके व्यवहार में सकारात्मकता ज्यादा रहेगी. धन के मामले में मंगलवार को आप लोभ की स्थिति से बचने का प्रयास करें. आप कोई ऑनलाइन काम शुरू करने का प्लान बनाएंगे. बच्चों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे.

वृषभ : मंगलवार के दिन आपके सभी कार्य सरलता से बनेंगे. इस दिन व्यापारियों को खास लाभ होने की उम्मीद है. पैसों का लेनदेन करते समय किसी को साक्षी रखकर ही करें. युवाओं को स्थायी काम खोजने की कोशिश में सफलता मिलेगी. युवकों को मनचाहा जीवनसाथी मिलने से मन खुश रहेगा.

https://राजकुमार-पत्रलेखा ने लिए सात फेरे, साझा की शादी की पहली तस्वीर

मिथुन : मिथुन राशि के जातकों के लिए मंगलवार का दिन मिलाजुला रहेगा. इस दिन प्रॉपर्टी खरीदने संबंधी कोई योजना बनाते समय बहुत अधिक सावधानी बरतें. कार्यक्षेत्र में वर्चस्व स्थापित कर लेंगे. बच्चों के भविष्य को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे.

कर्क : भविष्य में निवेश की योजना को अंतिम रूप दे सकते हैं. घर में बडी जिम्मेदारी आपको मिल सकती. नौकरी के क्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे. विरोधी नीचा दिखाने की कोशिश कर सकते हैं. अनावश्यक रूप से सार्वजनिक स्थानों में जाने से बचें.

सिंह : मंगलवार के दिन प्रैक्टिकल होकर निर्णय लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा. दूध से संबंधित व्यापार करने वालों को अच्छा लाभ होगा. इस दिन किसी पुराने निवेश का मुनाफा मिल सकता है. जीवनसाथी के साथ जिंदगी का बेहतरीन अनुभव मिल सकता है.

कन्या : आपके लिए खुद के प्रयासों से आगे बढ़ने का दिन है. व्यापारियों को सामाजिक दायरा बढ़ाने पर ध्यान देना होगा. धन के मामले में सावधानी बरतने की जरूरत है. विद्यार्थियों को अपने पढ़ाई के प्रति सतर्क रहने की जरूरत है. घर के बुजुर्गों की सेहत का ख्याल रखें.

तुला : मंगलवार को किसी काम में अच्छा मुनाफा होने की संभावना है. व्यापार में नए पार्टनर्स जुड़ सकते हैं. पैसों से संबंधित कुछ मामलों में तनाव कम होगा. वर्क फ्रॉम होम कर रहे लोगों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है.

https://किसानों के पंजीयन संबंधी तकनीकी त्रुटि को जल्द सुधार करने के निर्देश

वृश्चिक : आपका दिन अच्छा रहने वाला है. अपने लिए समय निकालकर भविष्य की योजनाओं पर काम करें. प्रॉपर्टी संबंधीं मामले सुलझेंगे. नौकरी परिवर्तन पर विचार कर सकते हैं. प्रभु की आराधना करने से मानसिक शांति मिलेगी. घर से बाहर निकलते समय सावधानी जरूर बरतें.

धनु : मंगलवार का दिन आपके लिए ठीक रहने वाला है. आपको अपनी दिनचर्या या प्लानिंग में कुछ बड़े फेर-बदल करने पड़ सकते हैं. कारोबारियों को किसी व्यक्ति से जरूरी मुलाकात करनी पड़ सकती है. घर के बड़ों की सलाह मानना हितकर होगा. वैवाहिक चर्चा में सफलता से युवा उत्साहित रहेंगे.

मकर : कुछ परिस्थितियां आपके प्रतिकूल रह सकती हैं. आर्थिक और पारिवारिक स्थिति को बेहतर बनाने में आपका प्रयास जारी रहेगा. पैसों और कीमती सामान को लेकर अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है. युवाओं को मनचाहा रोजगार मिल सकता है.

कुंभ : आपको सितारों का साथ मिलेगा. जीवन के सभी क्षेत्रों में प्रगति की दिशा में आगे बढ़ेंगे. आर्थिक पक्ष पहले से अधिक मजबूत रहेगा. व्यापारियों को कानूनी दांव-पेंच से बचकर रहना होगा. नौकरी के क्षेत्र में सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा.

मीन : मंगलवार को आप ऐसा कुछ कर सकते हैं जिसके बारे में आपने पहले कभी विचार न किया हो. दैनिक आय पहले से कुछ बेहतर रहेगी. अपनी महत्वपूर्ण बातें किसी से भी शेयर ना करें. अपनी मां के साथ समय व्यतीत करना आपके लिए उत्तम रहेगा.

https://T-20 WC : ICC ने चुनी टीम ऑफ द टूर्नामेंट, एक भी भारतीय को जगह नहीं

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now