नई दिल्ली. आयुष्मान खुराना और वाणी कपूर की आने वाली फिल्म ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’ का टाइटल ट्रैक रिलीज हो गया है. गाने में आयुष्मान और वाणी का स्वैग यकीनन आपको भी झूमने पर मजबूर कर देगा. दोनों ने ही गाने में जमकर धमाल मचाया है. वाणी और आयुष्मान के डांस स्टेप्स कमाल के लग रहे हैं. साथ ही आयुष्मान इस गाने में बिल्कुल अलग लुक में नजर आ रहे हैं. इस टाइटल ट्रैक को सचिन-जिगर, जस्सी सिद्धू और आईपी सिंह ने गाया है. वैसे यह गाना पहले सी ही सुपरहिट है.
https://कंगना बोलीं- कोई बताए 1947 में कौन सी लड़ाई लड़ी गई? मैं पद्मश्री वापस कर दूंगी
सिंगर जस्सी सिद्धू ने ही इसके ऑरिजिनल वर्जन को अपनी आवाज दी थी, जबकि गाने के बोल गीतकार मदन जलंधरी ने लिखे थे, जबकि इसके नए बोल को आईपी सिंह ने लिखा है. बॉलीवुड की बेहतरीन संगीतकार जोड़ी सचिन-जिगर ने इस फिर से रिक्रिएट किया है. कुछ दिन पहले ही फिल्म ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’ का ट्रेलर रिलीज हुआ था. ट्रेलर को फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं. बता दें कि 10 दिसम्बर को ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’ थिएटर्स में दस्तक देने वाली है. फिल्म का निर्देशन मौजूदा दौर के बेहदरीन निर्देशकों में से एक अभिषेक कपूर ने किया है.
https://सिंगल चार्ज में 200km तक चलेगी ये इलेक्ट्रिक स्कूटर, कीमत है इतनी










