আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान, पहले मैच में रहाणे करेंगे कप्तानी

Published on: November 12, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है. सिलेक्टर्स द्वारा घोषित की गई 16 सदस्यीय टीम में विराट कोहली को पहले टेस्ट में आराम दिया गया है. उनकी जगह अजिंक्य रहाणे को टीम का कप्तान बनाया गया है. वहीं अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा उप-कप्तान बनाए गए हैं. विराट कोहली मुंबई में तीन दिसंबर से शुरू होने वाले टेस्ट के लिए वापसी करेंगे. रोहित शर्मा को दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए आराम दिया गया है. जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और ऋषभ पंत को भी आराम दिया गया है. वहीं टीम में कुछ नए खिलाड़ियों को भी मौका दिया गया है. इनमें युवा बल्लेबाज केएस भरत, श्रेयस अय्यर, और प्रसिद्द कृष्णा हैं. ऑफ स्पिनर जयंत यादव ने टेस्ट टीम में वापसी की है. पहला टेस्ट मैच कानपुर में 25 नवंबर से शुरू होगा.

https://पीएम मोदी ने लॉन्च की RBI की दो खास योजनाएं, जानिए क्या होगा आम आदमी को फायदा

न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम : अजिंक्य रहाणे (कप्तान), केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा (उप-कप्तान), शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, जयंत यादव, ईशात शर्मा, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा.

https://नई Maruti Celerio भारत में लॉन्च, 26.68kmpl है माइलेज

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now