আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

वोडाफोन-आइडिया ने महंगा किया प्लान, अब देने होंगे इतने ज़्यादा पैसे

Published on: December 1, 2019
---Advertisement---

नई दिल्ली. देश की दिग्गज टेलीकॉम कंपनियां वोडाफोन और आइडिया उपभोक्ताओं को झटका देते हुए 3 दिसंबर से टैरिफ प्लान की कीमतों में बढ़ोतरी करने वाली हैं. अब ग्राहकों को वॉयस और डाटा प्रीपेड पैक के लिए अधिक कीमत चुकानी पड़ेगी. वहीं, उपभोक्ताओं को प्रीपेड प्लान में हाई स्पीड डाटा और कॉलिंग की सुविधा दी जाएगी. कंपनी ने प्रीपेड यूजर्स के लिए दो दिन, 28 दिन, 84 दिन और 365 दिन की वैधता वाले नए प्लान की घोषणा की. मोटा-मोटी आकलन के हिसाब से नए प्लान पहले की तुलना में 42 प्रतिशत तक महंगे हैं.

http://इस मशहूर अभिनेत्री ने थामा भाजपा का दामन, जेपी नड्डा ने दिलाई सदस्यता

नई कीमत मंगलवार 3 दिसंबर से लागू होंगी. वोडा-आइडिया ने अपने ग्राहकों के लिए 19 रुपए वाला सबसे सस्ता प्लान पेश किया है. इस पैक में अनलिमिटेड ऑन-नेट वॉयस कॉल, 100 एसएमएस के साथ 150 एमबी डाटा की सुविधा मिलेगी. इसकी समय सीमा 2 दिनों की है. कंपनियों ने अपने ग्राहकों के लिए 49 और 79 रुपए वाले प्लान पेश किए हैं. ग्राहकों को 49 रुपए के पैक में 38 रुपए का टॉकटाइम, 100 एमबी डाटा और 28 दिनों की वैधता मिलेगी. दूसरी तरफ 79 रुपए वाले प्लान में 64 रुपए का टॉकटाइम, 200 एमबी डाटा और 28 दिनों की समय सीमा देगी. देखिए टैरिफ प्लान की पूरी सूची-

http://महिलाओं की सुरक्षा के लिए पेट्रोलिंग और चेकिंग बढ़ाने डीजीपी के निर्देश

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now