আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

रानू मंडल ने खाना बनाते हुए छेड़े जादुई सुर, दिल छू लेगा यह वीडियो

Published on: November 10, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. रानू मंडल का एक वीडियो यूट्यूब पर पांच लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है जिसमें वह बंगाली यूट्यूबर के साथ चिकन बनाते हुए नजर आ रही हैं रानू मंडल इस वीडियो में न सिर्फ यूट्यूबर के साथ खाना बनाती नजर आ रही हैं बल्कि वह अपनी जिंदगी के बारे में भी बात कर रही हैं. इसके साथ ही वह अपने सुरों के तार भी छेड़ रही हैं. पश्चिम बंगाल के एक YouTuber, जिसके चैनल का नाम रोंधोन पोरिचॉय है, ने रानू मंडल के साथ एक वीडियो शूट किया, जिसमें रानू चिकन करी बनाते हुए नजर आईं. दरअसल, YouTuber ने रानाघाट के बेगोपारा में रानू मंडल के घर पर जाकर ये वीडियो शूट किया. वीडियो साल की शुरुआत में पोस्ट किया गया था, जो अब वायरल हो रहा है.

https://नशे में धुत स्वास्थ्य अधिकारी सहकर्मियों को देने लगे गालियां, आयुक्त ने किया निलंबित

यूट्यूबर ने रानू मंडल से कई विषयों पर बात की, इस दौरान उन्होंने कुकिंग भी की. रानू मंडल ने YouTuber के साथ मिलकर चिकन करी बनाई. बाद उन्होंने इसे साथ मिलकर खाया भी. वीडियो के आखिर में रानू मंडल ‘जब कोई बात बिगड़ जाए’ गाना गाती हुईं नजर आ रही हैं. बता दें कि कुछ समय पहले ही रानू मंडल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वह सुपरहिट सॉन्ग ‘मणिके मागे हिथे’ गा रही हैं. रानू मंडल के इस सॉन्ग ने सोशल मीडिया पर जमकर धमाल मचाया था, और फैन्स का दिल जीता था. बता दें कि रानू मंडल पर एक बायोपिक भी बनने जा रही है. इस फिल्म का नाम ‘मिस रानू मारिया’ होगा और इसका डायरेक्शन ऋषिकेश मंडल करेंगे. फिल्म में रानू मंडल का रोल मशहूर एक्ट्रेस इशिका डे निभाने वाली हैं.

https://Kia Carnival 6-सीटर वेरिएंट भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now