नई दिल्ली. सलमान खान और आयुष शर्मा की ‘अंतिमः द फाइनल ट्रूथ’ का नया गाना ‘होने लगा’ रिलीज हो गया है. आयुष शर्मा और महिमा मकवाना पर फिल्माया गया ये गाना बेहद रोमांटिक है. इसमें आयुष और महिमा रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं. दोनों के बीच बेहतरीन केमेस्ट्री को देखने को मिल रही है. गाने में महिमा अपनी बोल्ड और दिलकश अदाएं दिखा रही हैं. जबकि आयुष शर्टलेस हैं. गाने के आखिरी में आयुष और महिमा इंटिमेट होते हुए भी दिखाई देते हैं. आयुष अपने सिक्स पैक एब्स भी फ्लॉन्ट करते हुए नजर आ रहे हैं.
https://गांवों के उत्पादों की मार्केटिंग के लिए शहरों में खुलेंगे सी-मार्ट के आधुनिक शो रूम
आयुष फिल्म में राहुल नाम के गुंडे का किरदार निभा रहे हैं, जिसे लोग प्यार से राहुलिया कहते हैं. जबकि महिमा मंदा नाम की लड़की का किरदार निभा रही हैं. आयुष और महिमा के रोमांस में उनके बैकग्राउंड की सजावट काफी बेहतरीन तरीके से की गई है. गाने का म्यूजिक काफी प्यार और शांत है. गाने को जुबीन नौटियाल ने बेहद खूबसूरती के साथ गाया है. गाने के बोल शब्बीर अहमद ने लिखे हैं. इसका म्यूजिक रवि बसरुर ने दिया है. इस रोमांटिक गाने कि कोरियाग्राफी शबिना खान और उमेश जाधव ने की है.
https://वरिष्ठ पत्रकार रजिंदर खनूजा सर्वसम्मति से फिर चुने गए प्रेस क्लब अध्यक्ष










