আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

VIDEO : आयुष्मान-वाणी की फिल्म ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’ का ट्रेलर रिलीज

Published on: November 8, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. आयुष्मान खुराना और वाणी कपूर की फिल्म ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है. फिल्म में आयुष्मान ने जिम ट्रेनर का किरदार निभाया है. वहीं वाणी कपूर इसमें जुंबा ट्रेनर के किरदार में हैं. लव, बोल्डनेस और ड्रामा से भरपूर यह ट्रेलर आपको एंटरटेनमेंट का डबल डोज देगी. ट्रेलर में वाणी और आयुष्मान की केमिस्ट्री फैंस के लिए काफी नया और फ्रेश है. अपने किरदार के लिए आयुष्मान ने अपनी बॉडी पर खास काम किया है. शूटिंग के दौरान वे घंटों जिम में अपना वक्त गुजारा करते थे. फिल्म के ट्रेलर में आयुष्मान की मेहनत दिख रही है.

https://सोने की कीमतों में गिरावट, चांदी हुई महंगी, जानिए नया भाव

इसमें उनके डोले-शोले और खासकर उनकी पोनी फैंस के लिए सेंटर ऑफ अट्रैक्शन बनी हुई है. फिल्म का ट्रेलर इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए आयुष्मान लिखते हैं- वेट ट्रेनिंग पूरी कर ली, स्कॉट्स मार लिए, आशिकी पता नहीं, मेरी चेकलिस्ट रेडी है लेकिन क्या आप तैयार हैं, 10 दिसंबर को सिनेमाघरों में मिलते हैं. बता दें कि आयुष्‍मान, आखिरी बार अमि‍ताभ बच्‍चन के साथ फिल्‍म ‘गुलाबो-स‍िताबो’ में नजर आए हैं. चंडीगढ़ करे आश‍िकी के अलावा एक्‍टर ‘डॉक्‍टर जी’ और ‘अनेक’ में नजर आने वाले हैं. वहीं वाणी कपूर, रणबीर कपूर के साथ फिल्‍म ‘शमशेरा’ में नजर आएंगी.

https://महिला ने पति को बनाया ‘कुत्ता’, गले में चेन बांधकर स्टेशन पर घुमाया

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now