रायपुर. छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल सस्ता हो सकता है. पंचायत, स्वास्थ्य और वाणिज्यिक कर (GST) मंत्री टीएस सिंहदेव ने शनिवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि जिस दिन केंद्र सरकार ने वैट की दरों में कटौती की घोषणा की थी उसी दिन से संभावना तलाशी जा रही थी. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उनसे इस मामले में पूछा था. उन्होंने कहा था विभाग की ओर से एक प्रस्ताव बनाकर आपको पेश किया जाएगा. सिंहदेव ने कहा कि अभी पेट्रोल-डीजल पर 25% का फ्लैट रेट है. एक और दो रुपए का उप कर भी लगाया गया है. इसको छोड़कर वैट की दर में कमी करने पर विचार हो रहा है. उन्होने कहा कि छत्तीसगढ़ चारों तरफ से दूसरे राज्यों से घिरा हुआ है.
https://इस तारीख तक आएगी पीएम किसान सम्मान निधि की 10वीं किस्त
ऐसे में वहां की कीमतों को भी ध्यान में रखना होगा. इनका विवरण मांगा गया है. अगर हम पड़ोसी राज्यों से ज्यादा दाम रखते हैं तो लोग वहां दूसरे राज्यों में तेल भरा कर आते हैं. इससे वैट का भी नुकसान होता है. अगर पड़ोसियों की अपेक्षा कम कर देते हैं तो हो सकता है वॉल्यूम हमें ज्यादा मिलेगा. नए प्रस्ताव में इसका भी ध्यान रखा जाएगा. सिंहदेव ने कहा कि पेट्रोल-डीजल से सेंट्रल एक्साइज कम होने से राज्य की आमदनी भी कम हो गई है. सेंट्रल एक्साइज का 42 प्रतिशत हिस्सा राज्यों को आता है. केंद्र सरकार ने इसके अलावा कई तरह के सेस लगा रखे हैं जिसका हिस्सा राज्यों को नहीं मिलता. अब केंद्र ने राहत के नाम पर अपना हिस्सा नहीं घटाया. वह हिस्सा कम किया जिससे राज्यों की आमदनी प्रभावित हो.
https://डरा धमकाकर बार-बार नाबालिग से अनाचार करता रहा एक बच्चे का पिता, गिरफ्तार







