बिलासपुर. एक बच्चे का पिता डरा धमकाकर बार-बार नाबालिग से अनाचार करता रहा. शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के मुताबिक सरकंडा निवासी अजय कश्यप (22) नाबालिग को काफी दिनों से जानता था. इस बीच करीब महीने भर पहले अजय नाबालिग के घर पहुंचा था. यहां उसने अकेला पाकर उसके साथ संबंध बनाया था. घटना के वक्त लड़की के घर पर कोई नहीं था. लड़की के माता-पिता मजदूरी करते हैं. घटना के वक्त भी वह मजदूरी के लिए गए थे.
https://जिला अस्पताल के आईसीयू में लगी आग, 10 कोरोना मरीजों की जलकर मौत
बाद से अजय बार-बार नाबालिग के घर जाकर उससे संबंध बनाना शुरू कर दिया. लड़की जब इस बात का विरोध करती तो वह उसे डराने धमकाने लगा था. कहता था कि यदि वह किसी को यह बात बताएगी तो अजय उसे बदनाम कर देगा. इसी वजह से लड़की काफी परेशान थी. आखिरकार उसने कुछ दिन पहले अपने घर में पूरी बात बताई. जिस पर परिजनों के साथ मिलकर उसने मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई थी. पुलिस ने बताया कि आरोपी ऑटो चालक है और पहले से शादीशुदा है. उसका एक बच्चा भी है. आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया है.
https://‘सूर्यवंशी’ का नया गाना ‘टिप-टिप’ रिलीज, अक्षय-कैटरीना की दिखी सिजलिंग केमेस्ट्री







