नई दिल्ली. महाराष्ट्र के अहमदनगर के सिविल अस्पताल के आईसीयू वार्ड में शनिवार सुबह भीषण आग लग गई. इस आग में 10 कोरोना मरीजों की जलकर मौत हो गई. वहीं 13-14 लोगों के जख्मी होने की भी खबर है. आग से झुलसे लोगों का इलाज शुरू कर दिया गया है. घायलों को पास के एक अन्य अस्पताल में शिफ्ट किया गया है. मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है. आग शनिवार सुबह 11.30 बजे के आसपास लगी. इस दौरान आईसीयू वार्ड में 20 लोग मौजूद थे, इनमें से कुछ वैंटिलेटर पर भी थे.
https://‘सूर्यवंशी’ का नया गाना ‘टिप-टिप’ रिलीज, अक्षय-कैटरीना की दिखी सिजलिंग केमेस्ट्री
आग लगने पर पहले अस्पताल के अग्निशमन यंत्र से इस पर काबू पाने की कोशिश की गई, लेकिन यह कोशिश नाकाम रही. बाद अहमदनगर नगर निगम और एमआईडीसी दमकल विभाग की गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंची और आग पर काबू पाने में जुट गईं. साथ ही अस्पताल में नर्सों, वार्ड बॉयज और डॉक्टरों की मदद से मरीजों को शिफ्ट किया जाने लगा. गृहमंत्री अमित शाह ने इस घटना पर दुख जताते हुए ट्वीट किया- महाराष्ट्र के अहमदनगर के सिविल अस्पताल में आग लगने से हुई हृदयविदारक दुर्घटना से अत्यंत व्यथित हूं. दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं व ईश्वर से घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं.
https://जुआ रेड करने गई पुलिस टीम से वाद-विवाद और हाथापाई, 8 गिरफ्तार









